फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways bus going to Haridwar closed at night due to lack of passengers

Gurugram News: सवारियां नहीं मिलने से रात को हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस बंद

Wed, 10 Sep 2025 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus going to Haridwar closed at night due to lack of passengers
सुबह 7 बजे हरिद्वार के लिए किया जा रहा बस का संचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सवारियां नहीं मिलने के कारण रात के समय हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस को अब बंद कर दिया गया है। यह बस गुरुग्राम अड्डा से रोजाना रात आठ बजे हरिद्वार के लिए रवाना होती थी और रात करीब 1.30 बजे हरिद्वार पहुंचती थी। रोजाना सुबह 07 बजे गुरुग्राम डिपो की रोडवेज की बस हरिद्वार रूट पर चलती है।
कुछ समय पहले यात्रियों की मांग पर गुरुग्राम बस अड्डा से रात 8 बजे हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए रोडवेज का संचालन किया गया था। शुरुआत में रात के समय सवारियां मिलती थी लेकिन कुछ समय बाद ही सवारियां कम होने लगीं। इसके बाद बस को ऋषिकेश की बजाय हरिद्वार तक चलाया जाने लगा। रात के समय काफी कम सवारियां इस बस में सफर कर रही थीं। बस में सवारियां कम होने से राजस्व का नुकसान हो रहा था और बस के संचालन का पूरा खर्च भी नहीं निकल पाता था। इस कारण डिपो प्रबंधन ने रोडवेज सेवा को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। अब रोजाना सुबह 7 बजे ही गुरुग्राम डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार के लिए रवाना होती है, जोकि वापसी में करीब 1.30 बजे हरिद्वार से वापस गुरुग्राम के लिए चलती है।
विज्ञापन

ड्यूटी निरीक्षक (डीआई) दुलीचंद ने बताया कि हरिद्वार रूट पर रात को जाने वाली रोडवेज बस में काफी कम सवारियां मिलने के कारण बंद किया गया है। सुबह के समय रोजाना रोडवेज का संचालन किया जा रहा है। सुबह के समय इस रूट पर पर्याप्त संख्या में सवारियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed