फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roads are such that it is difficult to get away without hitching

सेक्टर-12 से ओल्ड दिल्ली रोड से गुजरने वाली निजी बस का सहायक बस के ऊपर रखे सामान को तारों से बचाता हुआ।

Sun, 21 Feb 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Roads are such that it is difficult to get away without hitching
गुुरुग्राम। नगर निगम की तरफ से विकास कार्यों कोे लेकर भले ही तमाम दावे किए जाते हों लेकिन सच्चाई यह है कि शहरी इलाके के आसपास के ही तमाम क्षेत्र ऐसे हैं, जहां लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास का क्षेत्र इन्हीं में शामिल है। यहां की सड़कें बिलकुल बदहाल स्थिति में हैं। बिना हिचकोले खाए चालक आगे निकल ही नहीं सकते। किसी बीमार को यहां से निकलना पड़े तो मुश्किल और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे से गुजरने वाली सड़क खस्ताहाल है तो दौलताबाद गांव की तरफ जाने वाली सड़क भी जर्जर है। इन सड़कों से यात्रा के दौरान यात्रियों को हिचकोले खाने को मजबूर होना पड़ता है। द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ से चौमा गांव की तरफ जाने वाली सड़क खस्ताहाल है, जहां बारिश के दिनों में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, आसपास के इलाकों बजघेड़ा, धर्मपुर, धनवापुर की सड़कों की भी हालात ज्यादा दुरुस्त नहीं है। इन इलाकों में जाने पर पता चलता है कि नगर निगम व अन्य संस्थाओं की तरफ से किए जा रहे विकास कार्य सिर्फ शहर के सीमित इलाकों तक ही सिमट कर रह गए हैं। स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों की तरफ से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की जाती रही है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

आखिर कब ठीक होंगी सड़कें
द्वारका एक्सप्रेसवे व चौमा गांव के आसपास के इलाकों की रोड बेहद खराब स्थिति में हैं। इनकी मरम्मत के लिए शासन-प्रशासन स्तर से कोई काम नहीं किया जा रहा है। तो आखिर कब ठीक होंगी ये रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पृथ्वी, स्थानीय निवासी
स्थानीय सड़कों की हालत खस्ता है। खासकर चौमा गांव के इलाके की। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को होती है। कई बार तो चोटिल होने की स्थिति बन जाती है। परेशानी ये है कि शिकायत पर कभी समाधान नहीं किया जाता।
- प्रशांत जून, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed