फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road obstacles connecting NH-48 to Dwarka Expressway will be distant

Gurugram News: एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क की बाधाएं होंगी दूर

Wed, 30 Jul 2025 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Road obstacles connecting NH-48 to Dwarka Expressway will be distant
हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक तक छह लेन की सड़क बनाई जानी है, सीईओ ने ली बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक छह लेन कॉरिडोर का काम धीमी गति से चल रहा है। सड़क निर्माण में सब स्टेशन और बिजली के पोल के कारण काम में देरी है। जीएमडीए के सीईओ ने बाधाओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया है। इसके बन जाने से एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे जुड़ जाएंगे।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्यामल मिश्रा ने बुधवार को एनएचएआई और जीएमडीए समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक रोड की समीक्षा बैठक की। सीईओ ने परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली और निर्माण में आ रही बाधाओं को संबंधित विभाग को जल्द दूर करने के लिए कहा। सड़क कार्य में एक सब स्टेशन, बिजली के पोल, हाईटेंशन तार, हिमगिरि आश्रम की जमीन आ रही हैं। आश्रम के लिए एचएसवीपी ने जमीन का विकल्प दिया है। जीएमडीए ने सीवर-पानी और ड्रेनेज लाइन शिफ्ट करने का पैसे दे दिए हैं।
विज्ञापन

हीरो होंडा चौक और उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क को सिक्स लेन निर्माण की योजना है। इस परियोजना को सिरे चढ़ाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दी गई है। हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज को छह लेन का डेडिकेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना है। हीरो होंडा चौक के आगे खाड़सा रोड के पास और दूसरा 500 मीटर दूसरा ओल्ड खाड़सा रोड (सेक्टर 37 औद्योगिक क्षेत्र) पर तीन या चार मीटर ऊंचाई वाले अंडरपास बनाया जाना है। अंडरपास होने से बाइक और कार सवार वाले आसानी से सड़क पार कर सकेंगे। भारी वाहनों को हीरो होंडा चौक और उमंग भारद्वाज चौक से यूटर्न लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाईओवर बनेगा
एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली हीरो होंडा से बसई रोड पर बसई गांव चौक पर फ्लाईओवर और रेलवे लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा चुका है। अभी उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाईओवर नहीं बना है। एनएचएआई द्वारा उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर बन जाने से वाहन चालक बिना किसी परेशानी के एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे। हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक पर सड़क जर्जर हालत में हैं। ऐसे में वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में एनएचएआई ने सड़क ठीक कराने का निर्णय लिया है। इसकी 77 लाख रुपये से सड़क को यातायात के लिए ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed