फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road going to Delhi filled with vehicles

दिल्ली जाने वाले रास्तों पर लगी वाहनों की लाइन

Tue, 20 Apr 2021 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Road going to Delhi filled with vehicles
सिरहौल टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच के दौरान लगा जाम। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। मंगलवार को दिल्ली में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सरहौल बॉर्डर के साथ ही दिल्ली सीमा में प्रवेेश करने वाले सभी रास्तों पर यातायात का दबाव दिनभर बना रहा।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस द्वारा वाहनों की जांच करके ही आगे बढ़ने दिया जा रहा था। ऐसे में सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई थीं। पुुलिस द्वारा आवश्यक सेेवाओं वालेे वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को दिल्ली सीमा में प्रवेेश नहीं करने दिया गया। दिल्ली की ओर जाने के लिए लोग पुलिसकर्मियों से मिन्नतें कर रहे थे कि उन्हेें जरूरी कार्यों से दिल्ली जाना है या फिर दिल्ली सेे होते हुए अन्य स्थानों पर जाना है। लेकिन पुलिसकर्मी सिर्फ आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों या फिर ई-पास वाले वाहन चालकों को ही जाने दे रहे थे। वहीं, अन्य वाहनों के दिल्ली पुलिस द्वारा चालान काटे जा रहे थे। सरहौैल टोल के पास ही एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जाने वालेे वाहनों की वजह से जाम लगा हुआ था। पुलिसकर्मी वाहन चालकों के ई-पास, आईकार्ड या कागजात देखकर ही दिल्ली सीमा में वाहनों का प्रवेश करवा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को उद्योग विहार, साइबर सिटी सहित कई क्षेत्रों की सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम वाहन दौड़ते नजर आए। गुरुग्राम से दिल्ली और दिल्ली से गुरुग्राम रोजाना लाखों लोगों का आवागमन होता हैै। वहीं, कई अन्य क्षेत्रों में आने-जानेे के लिए लोग दिल्ली सेे ही होकर गुजरते हैं। गुरुग्राम की तरफ से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर दिल्ली पुलिस की ओर से बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं, गुरुग्राम से दिल्ली के मुख्य मार्ग सरहौल टोल के पास रजोकरी बॉर्डर पर ही वाहनों को रोका जा रहा है, जिससे यहां पर यातायात व्यवस्था पूूरी तरह से ठप दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed