फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road dug for water line, people neither got water nor road was built

Gurugram News: पानी की लाइन के लिए खोदी सड़क, लोगों को न तो पानी मिला न ही बनी सड़क

Sun, 04 May 2025 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Road dug for water line, people neither got water nor road was built
शहर के वार्ड-सात में गंदगी का अंबार, लोगों का जीना हुआ मोहाल, नालों की सफाई नहीं होने से गलियों में भरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह शहर के वार्ड नंबर-7 में इन दिनों लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। हालात ये हैं कि वार्ड में जाने वाले प्रमुख रास्ते लेंटर वाला रोड नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जर्जर अवस्था में है। रोड पर नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। सड़क पर फैली गंदगी के कारण लोगों का वहां से निकला मुश्किल हो गया है।

अमर उजाला संवाद के दौरान वार्डवासियों ने बताया कि दिल्ली-अलवर रोड से शहर में जाने का यह एक मात्र रोड ठीक-ठाक था, लेकिन कभी पानी की सप्लाई के लिए लाइन डालने तो कभी अवैध कनेक्शन काटने के चक्कर में इस दो बार खोद दिया गया। अपना काम करने के बाद न तो विभाग ने लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान किया और न ही खोदे गए रोड को ठीक किया। इसकारण न केवल वार्डवासियों बल्कि बाजार में जाने के लिए हर व्यक्ति को बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रोड पर हर वक्त नालियों का गंदा पानी भरा रहता है, जिसमें से बदबू आती है व पैदल निकलना संभव नहीं होता। इस रोड पर काफी दुकानें हैं और सामान खरीदने वाले लोगों की यहां भीड़ लगी रहती है, लेकिन रोड की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को बहुत दिक्कत होती हैं। - रविंद्र नूंह।

----------------------------------------




आज शहर में चारों तरफ गंदगी का माहौल है। सरकार, प्रशासन और नगरपरिषद का शहर के विकास पर कोई ध्यान नहीं है। नूंह शहर को गांवों से भी बदतर बना दिया गया है। - प्रवीण शर्मा।



-----------------------------

नगरपरिषद की लापरवाही के कारण वार्ड-7 के नाले और नालियां गंदगी से भरे हुई हैं, जिसके कारण नालियों का पानी सड़कों पर आ जाता है। लेंटर वाले रोड पर नालियों का पानी हर समय भरा रहता है। -सुनील फोटो स्टूडियो।

-----------------------------



नगरपरिषद ने जनस्वास्थ्य विभाग को रास्ता खोदने से नहीं रोका। जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल के बहाने से रास्तों को खोद देता है, लेकिन न तो पानी की ही व्यवस्था कर पाता है और न ही खोदे हुए रास्तों को बनाता है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। - एडवोकेट लाजपत राय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed