फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road blocked to demand the arrest of those who murdered a married woman

Gurugram News: विवाहिता के हत्यारों को पकड़ने की मांग कर लगाया जाम

Sun, 18 Oct 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Road blocked to demand the arrest of those who murdered a married woman
पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के बाद ग्रामीण हटे, सोहना-गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगीं वाहनों की कतारें
विज्ञापन

01 घंटे तक लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना में विवाहिता के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर सोहना-गुरुग्राम मार्ग पर करीब एक घंटा जाम लगाया। सूचना पर पहुंचे गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

शुक्रवार को सोहना खंड के गांव दौला में विवाहिता नीतू (35) की हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय मृतक महिला का पति प्रशांत व बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने मृतक महिला के पति प्रशांत की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं शनिवार को ग्रामीण एकजुट होकर सोहना पहुंच गए। ग्रामीणों ने शिवम चिल्ड प्वाइंट पर सोहना-गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री संजय सिंह और एसीपी पहुंचे
इसके बाद एसीपी सोहना मुकेश यादव, सिटी थाना प्रभारी, सदर थाना प्रभारी व खेड़की दौला थाना प्रभारी अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। पूर्व मंत्री संजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया किंतु ग्रामीण हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम नहीं पहुंचेंगे और हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा जाम को नहीं खोला जाएगा। इसके बाद सोहना एसीपी ने ग्रामीणों की पुलिस कमिश्नर से फोन पर बातचीत कराई। कमिश्नर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सीआईए टीमें जुटी जांच में
सोहना एसीपी महेश कुमार यादव ने बताया कि प्रशांत की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए चार सीआईए टीमें व साइबर एक्सपर्ट तथा सदर थाना प्रभारी की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed