Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   road accident

Gurugram News: केएमपी में वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 11 Sep 2025 04:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। क्षेत्र के थाना मोहम्मदपुर अहीर अंतर्गत कुंडली-मानेसर-पलवल हाइवे पर मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। मानेसर से पलवल की तरफ जा रहे मार्ग पर गांव गोयला के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना देने वाले राहुल निवासी गांव घुसपैठी ने पुलिस को बताया कि वह मानेसर से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान उसने हाइवे पर एक युवक को सड़क पर पड़े हुए देखा। जब वह पास पहुंचा तो युवक के चेहरे व सिर से खून निकल रहा था और उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। राहुल ने तुरंत डायल-112 पर फोन कर इसकी जानकारी दी। मौका पर 112 पुलिस की टीम पहुंची और थाना मोहम्मदपुर अहीर को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed