फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   road accident

Gurugram News: पुलिस वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, पैर हुआ अलग

Thu, 21 Aug 2025 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
road accident
तेज रफ्तार पुलिस वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, पैर हुआ अलग
विज्ञापन

- गांव छारोडा बस स्टैंड के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूंह रोड स्थित गांव छारोडा बस स्टैंड के पास गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तावड़ू से नूंह की ओर तेज रफ्तार में जा रहे पुलिस के सरकारी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक आफताब पुत्र मकसूद गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका पैर टखने से अलग हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर सदर थाना पुलिस और 112 की टीम पहुंची, वहीं स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। घायल युवक को आनन-फानन में नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों व ग्रामीण सुभान खान, इकबाल और अरशद ने बताया कि शाम करीब 4 बजे तावडू की ओर से तेज रफ्तार में डीएसपी तावड़ू का सरकारी वाहन नूंह की तरफ आ रहा था। उसी समय गांव की लिंक रोड से दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुख्य सड़क पार कर रहे थे। तभी पुलिस वाहन ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में आफताब का पैर वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से कुचल गया और अलग हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आफताब का एक पैर पहले भी सड़क हादसे में फ्रैक्चर हो चुका था। अब दोनों पैरों से विकलांग होने के कारण उसके परिवार पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दुर्घटना में मोटरसाइकिल और पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed