{"_id":"6ac24c911598c6b332030226","slug":"punchy-slogans-shambolic-performance-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-103204-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नारे दमदार, काम तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नारे दमदार, काम तार-तार
विज्ञापन
राजेश, मानेसर वाली खबर के लिए
सेवा संकल्प के साए में पल रहा नौरंगपुर का कूड़ा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। एक तरफ नगर निगम मानेसर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर को चमकाने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ नौरंगपुर गांव में पसरी गंदगी इन दावों की धज्जियां उड़ा रही है। गांव के मुख्य डंपिंग पॉइंट पर पिछले करीब दो महीने से कूड़ा नहीं उठाया गया है, जिसके कारण वहां आज 200 से 250 टन कचरे का विशाल पहाड़ खड़ा हो चुका है। इस डंपिंग यार्ड में नौरंगपुर के साथ-साथ बार गुर्जर गांव का भी कूड़ा लाकर डाला जा रहा है, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई है।
पहले जहां नगर निगम हर चार-पांच दिन में यहां से कचरा साफ करवा देता था, वहीं अब हफ्तों से सुध न लेने के कारण सड़ते हुए कूड़े से उठने वाली तीव्र दुर्गंध ने स्थानीय ग्रामीणों और सोसाइटियों के निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। क्षेत्र में मच्छर और मक्खियों का भारी प्रकोप बढ़ गया है, जिससे महामारी फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों द्वारा निगम आयुक्त और संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासनिक अमला सेवा संकल्प के नारों में इस कदर व्यस्त है कि धरातल पर अब तक कूड़ा उठाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे जनता में भारी रोष है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सफाई अभियान में वंचित रह गया नौरंगपुर
नौरंगपुर में सफाई की समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त और संयुक्त आयुक्त को कई बार जानकारी दी है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। - सुमित कुमार
करीब दो महीने से यहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है। पहले कुछ दिनों के अंतराल में कूड़ा उठ जाता था, लेकिन अब कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। - रमेश लखनपाल
डंपिंग पॉइंट गांव के आसपास होने के कारण इसका असर सोसाइटी में रहने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है। मच्छर और मक्खियां बढ़ रही हैं। - गौरव शर्मा
नगर निगम स्वच्छता अभियान चलाने की बात करता है, लेकिन नौरंगपुर में स्थिति अलग है। कूड़ा समय पर उठाया जाए और रोजाना सफाई हो, तभी राहत मिलेगी। - राजेश श्रीवास्तव
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नौरंगपुर में सफाई व्यवस्था की शिकायत की जांच कराई जाएगी। मामले में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। - प्रदीप सिंह, निगम आयुक्त, नगर निगम मानेसर