{"_id":"68acad3feeda5bedd30d2c9e","slug":"road-accident-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-117307-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑटो पलटने से एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑटो पलटने से एक की मौत, कई घायल
विज्ञापन
ऑटो पलटने से एक की मौत, कई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मुण्डकाटी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 5-6 लोग घायल हो गए। हादसे में होडल निवासी धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, खीलिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो तेज रफ्तार में था और मोड़ पर संतुलन खो बैठा, जिसके चलते वाहन सड़क किनारे पलट गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक की भूमिका सहित हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मुण्डकाटी थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखें जाने तक केसे दर्ज नहीं किया गया था।