Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rising fuel prices are hindering the growth of industries.

Gurugram News: ईंधन की बढ़ती कीमतें रोक रही उद्योगों की रफ्तार

Tue, 26 May 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Rising fuel prices are hindering the growth of industries.
उद्यमियों ने कहा- इस तरह बार-बार कीमतें न बढ़ाए सरकार, निर्यातक इकाइयां लड़ रही हैं अस्तित्व की लड़ाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पेट्रोल डीजल की बार-बार बढ़ रही कीमतों ने उद्यमियों की चिंताएं बढ़ा दी है। गुरुग्राम और मानेसर के एमएसएमई सेक्टर, परिधान निर्यातक इकाइयां इससे काफी चिंतित हैं। मंगलवार को चौथी बार कीमतें बढ़ने से उद्यमी काफी चिंतित हो गए। पश्चिम एशिया युद्ध के कारण गुरुग्राम की निर्यातक इकाइयां पहले से ही संकट में हैं।
गुरुग्राम के उद्यमियों ने कहा कि यदि यही स्थिति रही, तो छोटे और मध्यम एक्सपोर्ट यूनिट्स के लिए टिके रहना कठिन हो जाएगा। कई इकाइयां पहले ही सीमित उत्पादन और कम मार्जिन पर काम कर रही हैं। सरकार को समझना होगा कि ईंधन केवल वाहन चलाने का साधन नहीं, बल्कि उद्योगों की जीवनरेखा है। यदि उत्पादन लागत इसी तरह बढ़ती रही, तो अंतरराष्ट्रीय खरीदार भारत से ऑर्डर हटाकर अन्य देशों की ओर रुख कर सकते हैं। समय की मांग है कि निर्यात और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को ईंधन लागत में राहत, बेहतर लॉजिस्टिक समर्थन और स्थिर आर्थिक वातावरण दिया जाए।
विज्ञापन




-----------

गारमेंट एक्सपोर्ट उद्योग पूरी तरह समयबद्ध सप्लाई पर आधारित होता है। मिल से कच्चा माल लाना, प्रोसेसिंग यूनिट्स तक भेजना, तैयार माल को कंटेनर के माध्यम से पोर्ट तक पहुंचाना हर चरण सीधे डीजल आधारित परिवहन पर निर्भर है। डीजल के हर बढ़ते रुपये के साथ हमारी प्रति पीस लागत बढ़ती जाती है, जबकि विदेशी खरीदार कीमत बढ़ाने को तैयार नहीं होते। - कपिल साध, परिधान निर्यातक
विज्ञापन
विज्ञापन



उद्योगों के लिए कच्चे माल की ढुलाई से लेकर तैयार उत्पादों की सप्लाई तक अधिकांश कार्य परिवहन पर आधारित हैं। डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से माल भाड़ा महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और लाभप्रदता पर पड़ रहा है। छोटे एवं मध्यम उद्योग विशेष रूप से इस स्थिति से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। - उमेश द्विवेदी, महासचिव, दौलताबाद औद्योगिक संघ


पेट्रोल डीजल गैस के रेट बढ़ने से बाजार उद्योगों के लिए भारी मुसीबत है क्योंकि आज जो कोटेशन दी है और जब तक आर्डर मिलेगा माल बनेगा माल सप्लाई होगा तब तक पता नहीं क्या रेट होगा यह भी एक बहुत बड़ी समस्या हो गई है इसलिए सरकार से हमारी प्रार्थना है कि जो भी दाम बढ़े या घटाएं वह क्वार्टरली होना चाहिए ताकि कुछ स्थाई तो रहे। - श्रीपाल शर्मा, अध्यक्ष कादीपुर उद्योग संघ


डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों का सबसे बड़ा बोझ आज मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर उठा रहा है। गारमेंट उद्योग पहले ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, बढ़ती मजदूरी, महंगी बिजली और धीमी वैश्विक मांग से जूझ रहा है, अब ईंधन मूल्य वृद्धि के कारण गंभीर आर्थिक दबाव में आ गया है। - प्रवीण यादव, अध्यक्ष गुड़गांव उद्योग संघ (उद्योग विहार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed