फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rising Athlete: Pratishtha Singh aims to represent the country in archery.

उभरते खिलाड़ी : तीरंदाजी में देश के लिए खेलना चाहती है प्रतिष्ठा सिंह

Thu, 17 Sep 2026 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Pratishtha Singh aims to represent the country in archery.
प्रतिष्ठा सिंह। उभरते खिलाड़ी के लिए
जिले की 15 वर्षीय तीरंदाज प्रतिष्ठा सिंह मेहनत और लगन से लगातार सफलता की ओर बढ़ रही हैं। सेक्टर-43 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा प्रतिष्ठा पिछले पांच वर्षों से द्रोणाचार्य आर्चरी अकादमी में प्रशिक्षक कपिल कौशिक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतिष्ठा ने एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक, सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और दुबई इंटरनेशनल ओपन में स्वर्ण पदक समेत कई पदक अपने नाम किए हैं। उनके पिता रामपाल ने बताया कि प्रतिष्ठा बचपन से ही तीरंदाजी को लेकर गंभीर रही हैं और नियमित अभ्यास पर ध्यान देती हैं। प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना उनका लक्ष्य है। प्रशिक्षक कपिल कौशिक ने बताया कि प्रतिष्ठा अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी हैं। वह अभ्यास के दौरान तकनीक और फिटनेस पर विशेष ध्यान देती हैं। प्रतिष्ठा का सपना भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर तीरंदाजी में पहचान बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed