गुरुग्राम। पूर्व सैनिकों ने पुराने हो चुके और जीर्ण शीर्ण हो चुके राष्ट्र ध्वजों को सम्मानपूर्वक उतारा। इस काम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक विकास परिषद के अध्यक्ष, एक्स इंडियन एयरफोर्स, कारगिल की लड़ाई के वीर योद्धा एसएन यादव, एक्स इंडियन एयर फोर्स कृष्ण कुमार यादव बीरन से अहीर रेजिमेंट के सिपाही बीर सिंह यादव, बीरन के जोगिंदर फोगाट, शीशराम यादव एडवोकेट शामिल रहें। पूर्व सैनिकों ने बताया कि उन्होंने शहर के विभिन्न गांवों की सरदारी को राष्ट्रीय ध्वज को घरों पर फहराने के नियम कायदे बताए। ग्रामीणों ने पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रेणु फौजी, महावीर फौजी, संदीप, रवि सैनी, नरेंद्र सैनी , अमित यादव, अजय फोगाट मौजूद रहें। ब्यूरो