फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents upset due to low voltage in Palam Vihar

Gurugram News: पालम विहार में लो वोल्टेज से निवासी परेशान

Sat, 24 Jun 2023 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Residents upset due to low voltage in Palam Vihar
सोशल मीडिया के जरिए बिजली विभाग को समस्या से अवगत कराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद से शहर के कुछ हिस्सों में अभी भी बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। पालम विहार इलाके में शुक्रवार की रात से लो वोल्टेज के चलते वहां की एक बड़ी आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस संबंध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया है।
क्षेत्र में लो वोल्टेज के चलते बिजली के उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। खास तौर से एसी, पानी के पंप, वाशिंग मशीन, वैक्यूम क्लीनर आदि के काम नहीं करने से लोगों को घर के छोटे छोटे काम करने में भी समस्या का सामना करना पड़ा। निगम को की गई शिकायत में कहा है कि अगर सात घंटे के बाद भी अधिकारियों को स्थिति का पता नहीं है तो यह बहुत ही गंभीर बात है।
विज्ञापन



ग्रिड रखरखाव के चलते दोपहर में बंद रही आपूर्ति

सेक्टर-10 स्थित कादीपुर सब स्टेशन पर ग्रिड के रखरखाव के चलते शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके चलते उमर भरी गर्मी में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। तीन बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed