{"_id":"6877f992143d3f38680e2309","slug":"residents-troubled-by-power-cuts-wrote-a-letter-to-the-corporation-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62413-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली की कटौती से परेशान निवासियों ने निगम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली की कटौती से परेशान निवासियों ने निगम को लिखा पत्र
विज्ञापन
सेक्टर 102 की चार सोसाइटियों में रोजाना चार से पांच घंटे हो रही कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 102 की चार सोसाइटियों के लोग हर दिन चार से पांच घंटे की जा रही बिजली की कटौती से निवासी परेशान हैं। इलाके की चार सोसाइटियों इंपीरियल गार्डन, जॉय विले, एसपीरियन और बीपीटीपी एमस्टोरिया के निवासियों ने इसको लेकर बिजली निगम को पत्र लिखा है। इंपीरियल गार्डन के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सुनील सरीन ने बिजली निगम के एसई को पत्र लिखकर मांग की है कि 220 केवीए के सबस्टेशन की लाइन से हर सोसाइटी के लिए अलग-अलग सर्किट ब्रेकर उपलब्ध कराया जाए। जिससे निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जा सके।
35 दिनों में डीजल पर 10 लाख रुपये खर्च
इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में 8 जुलाई को 9.13 घंटे बिजली नहीं थी। इस दौरान 1250 लीटर डीजल खर्च हुआ। 13 जुलाई 4.48 घंटे बिजली नहीं थी। इस दिन 700 लीटर डीजल खर्च हुआ। 14 जुलाई को सोसाइटी में 12.47 घंटे बिजली नहीं थी। जनरेटर पर 2305 लीटर डीजल खर्च हुआ। इसी तरह 15 जुलाई को 7.42 घंटे बिजली नहीं थी। सुनील सरीन ने बताया कि बार-बार बिजली की कटौती के कारण पिछले 35 दिनों में करीब 10 लाख रुपये डीजल पर खर्च किए गए हैं। करीब पांच लाख रुपये तार जलने और बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में गड़बड़ी पर खर्च किए जा चुके हैं।