{"_id":"68d2eb7335aa4deaf60de815","slug":"residents-of-sectors-21-22-and-23-are-facing-water-crisis-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68020-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पानी के संकट से जूझ रहे सेक्टर-21, 22 और 23 के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पानी के संकट से जूझ रहे सेक्टर-21, 22 और 23 के लोग
विज्ञापन
सूरत नगर के लोगों ने भी पानी की किल्लत की शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पाइप लाइन में लीकेज और बूस्टर पंप खराब होने पर सेक्टर-21, 22 और 23 के लोगों को जहां रविवार और सोमवार को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ा, वहीं मंगलवार को भी लोग परेशान रहे। अधिकारियों ने दो सेक्टरों में पानी संकट दूर करने का दावा किया था। वहीं सूरत नगर के लोगों ने भी पानी की किल्लत की शिकायत की है।
सेक्टर 21 के आरडब्ल्यूए महासचिव केएल शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले सेक्टर 23 का बूस्टर पंप खराब हो गया था। उस बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर 21, 22 और 23 सहित मोलाहेड़ा और डूंडाहेड़ा गांव को भी जलापूर्ति की जाती है। इन इलाकों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। बूस्टिंग स्टेशन अब ठीक कर लिया गया है मगर सेक्टर 21 में कुछ जगहों पर पानी की पाइप लाइन में लीकेज है इसलिए यहां अभी भी पानी की किल्लत बनी हुई है। सेक्टर में 1650 प्लॉट में करीब 1250 में घर बने हुए हैं। पाइप लाइन लीकेज के कारण सेक्टर के 400 घरों में पानी नहीं आ रहा है। नगर निगम कर्मी लीकेज की मरम्मत के काम में जुटे हैं। सेक्टर में नई पाइप लाइन भी डाली जा रही है मगर इसमें अभी वक्त लगेगा। फिलहाल लोग जल संकट का सामना कर रहे हैं। सेक्टरों के निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन को बूस्टिंग स्टेशन पर अतिरिक्त मोटरें उपलब्ध करानी चाहिए ताकि बैकअप बना रहे है। एक मोटर खराब होने पर उसकी जगह दूसरी मोटर लगाई जा सके।