फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of Sector 55 are facing water crisis

Gurugram News: जल संकट से जूझ रहे हैं सेक्टर 55 के निवासी

Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Residents of Sector 55 are facing water crisis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। त्योहारों के मौसम में सेक्टर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। सेक्टर 55 में जीएमडीए की पाइप लाइन से पानी बहुत कम आ रहा है। सेक्टर की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनीता सिन्हा कहती हैं कि जब आरडब्ल्यूए के यूनाइटेड एसोसिएशन में समस्या डाली जाती है। अधिकारी को फोन किया जाता है तो आधे घंटे में पूरे पानी की आपूर्ति होती है, मगर एक दिन के बाद फिर समस्या ज्यों की त्यों हो जाती है।



उनका कहना है कि जीएमडीए की ओर से सेक्टर में पानी की आपूर्ति कम है। सेक्टर शहर के अंतिम छोर पर है, मगर अधिकारियों से दबाव बनते ही कैसे पानी आने लगता है। विनीता का कहना है कि जीएमडीए इस सेक्टर में पानी की आपूर्ति कम करता है। त्योहारों के मौसम में सेक्टर के 1500 परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है। नवरात्रि और विजय दशमी के त्योहार पर निवासियों ने काफी परेशानी झेली।
विज्ञापन


----



सूरत नगर में पाइप लाइन में लीकेज



सूरत नगर में पेयजल की लाइन में लीकेज के कारण काफी पानी बर्बाद हो रहा है। सूरत नगर फेज वन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश तंवर ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूरत नगर फेज वन में पेयजल की लाइन में लीकेज है, नगर निगम के स्थानीय अधिकारियों को सूचित किए जाने के बावजूद लीकेज की मरम्मत नहीं की जा रही है। हजारों लीटर बहुमूल्य पेयजल बर्बाद हो रहा है, दूसरी ओर लीकेज वाली जगह पर गंदा पानी होने के कारण लोगों के घरों तक प्रदूषित पानी पहुंचने क भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed