फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of Sector 55 are facing water crisis

Gurugram News: जल संकट से जूझ रहे हैं सेक्टर 55 के निवासी

Wed, 25 Oct 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Residents of Sector 55 are facing water crisis
फोटो
विज्ञापन

- सेक्टर के लोगों का आरोप जीएमडीए की ओर से कम मिल रहा है पानी
- 1500 परिवार हो रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। त्योहारी सीजन में साइबर सिटी में विभिन्न सेक्टर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पिछले पांच दिनों से सेक्टर 55 में जीएमडीए की पाइप लाइन से पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत के बाद कुछ देर के लिए पानी आपूर्ति शुरू हाेती है, मगर थोड़ी ही देर में फिर से वही हालात हो जाते है।
सेक्टर 55 की आरडब्लयूए अध्यक्ष विनीत सिन्हा बताती हैं कि जीएमडीए इस सेक्टर में पानी की आपूर्ति कम करता है। त्योहारों के मौसम में सेक्टर के 1500 परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है। नवरात्रि और विजयदशमी के त्योहार पर निवासियों ने काफी परेशानी झेली। लोगों का कहना है कि सेक्टर 55 में अभी आधे प्लॉट खाली है, जिनमें घर नहीं बने। जब नियोजित सेक्टर में महज आधी जनसंख्या बसी है और जीएमडीए से पानी की आपूर्ति का यह हाल है तब पूरी बसावट के बाद क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन




बेकार पड़ा है नया सबमर्सिबल
सेक्टर में जीएमडीए के पानी की कमी को दूर करने के लिए दो सबमर्सिबल हैं मगर उनमें से कम पानी आता है। जिस दिन जीएमडीए का पानी नहीं आता उस दिन एक वक्त का पानी इस सबमर्सिबल से आपूर्ति कर दिया जाता है। विनीता ने बताया कि एक तीसरा सबमर्सिबल भी इस साल बनाया गया मगर यहां पानी की उपस्थिति न्यूनतम 380 फुट नीचे हैं, नए समर्सिबल की पाइप 320 फुट तक ही डाली गई है, नतीजतन इससे पानी नहीं आ रहा है। इस पर किया गया खर्च बेकार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed