{"_id":"667211988b1d2569d40b29b4","slug":"residents-of-rd-city-reach-out-to-municipal-corporation-over-slow-road-construction-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-33011-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धीमी गति से सड़क निर्माण पर नगर निगम पहुंचे आरडी सिटी के निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धीमी गति से सड़क निर्माण पर नगर निगम पहुंचे आरडी सिटी के निवासी
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कछुआ गति से बन रही सड़क, पानी के लिए मोटर की कमी, खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से जूझ रहे आरडी सिटी के निवासियों ने नगर निगम के मुख्य अभियंता मनोज कुमार से मुलाकात की। इसके पहले करीब 50 की संख्या में पहुंचे निवासियों ने नगर निगम पहुंच कर यह जताया कि वे प्रशासनिक लेट लतीफी के कारण समस्याओं से जूझ रहे हैं।
लोगों का कहना था कि सोसाइटी की 18 मीटर से कम की 70 सड़कों पर टाइल्स वाली पेवर ब्लॉक रोड बनाए जाने का टेंडर अगस्त 2023 में हुआ था मगर अभी तक केवल 12 ऐसी सड़कों का निर्माण हो पाया है। यह कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। गेट नंबर एक और तीन में बी 28 से बी 53 तक और सतीश जेनरल से डी टू 23 तक की 18 मीटर की सड़क के लिए कोई टेंडर नहीं हुआ है।
आरडी सिटी की स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। मानसून से पहले नालों की सफाई का कार्य किए जाने की जरूरत है। पानी के लिए डी ब्लाॅक में अतिरिक्त मोटर और पंप लगाया जाना चाहिए। मुख्य अभियंता से मुलाकात करने वाली प्रतिनिधि मंडल में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही। लोगों का नेतृत्व कर रही चैताली मढ़ोत्रा ने बताया कि निगम के मुख्य अभियंता मनोज कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया की उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।