फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Research collaboration with IIT Delhi to be expanded to curb pollution from construction activities.

Gurugram News: निर्माण कार्यों से प्रदूषण रोकने को आईआईटी दिल्ली के साथ बढ़ेगा शोध

Thu, 09 Jul 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Research collaboration with IIT Delhi to be expanded to curb pollution from construction activities.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रेडाई एनसीआर की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आईआईटी दिल्ली के साथ चल रही प्रदूषण व निर्माण शोध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में ग्रैप के तहत निर्माण प्रतिबंध, रेरा, परियोजनाओं की स्वीकृतियां, कर व कानूनी मामलों और आईबीसी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। निजी विद्यालय की छात्रा आरना गुप्ता ने निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण पर अपना अध्ययन प्रस्तुत किया, अभिषेक गुप्ता ने रियल एस्टेट से जुड़े कर और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि संगठन जिम्मेदार और पर्यावरण अनुकूल विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सचिव निखिल हवेलिया ने कहा कि विकास के साथ श्रमिकों के हित और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन बनाए रखना संगठन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी, गवर्निंग काउंसिल के सदस्य, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, डेवलपर्स और क्रेडाई वेस्टर्न यूपी, हरियाणा, दिल्ली, भिवाड़ी-नीमराना और गाजियाबाद इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed