फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Republic Day parade rehearsal underway; traffic police hold meeting with truck union

Gurugram News: गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल, यातायात पुलिस ने ट्रक यूनियन के साथ की बैठक

Sat, 17 Jan 2026 05:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Republic Day parade rehearsal underway; traffic police hold meeting with truck union
चालकों को यातायात एडवाइजरी के बारे में अवगत कराया, दिशा-निर्देशानुसार वाहन चलाने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम और परेड रिहर्सल के मद्देनजर यातायात पुलिस ने मानेसर क्षेत्र के ट्रक यूनियन चालकों के साथ बैठक की। बैठक में चालकों को यातायात एडवाइजरी के बारे में अवगत कराया गया। चालकों को गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम और उसकी परेड रिहर्सल के दौरान जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वाहन चलाने की अपील की गई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। भारी वाहन चालकों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करें। वाहनों को निर्धारित किए गए पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करें ताकि सड़कों पर यातायात संचालन प्रभावित न हो। गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम और उसकी परेड रिहर्सल के दौरान अन्य जिलों की ओर से गुरुग्राम होते हुए दिल्ली जाने वाले सभी भारी वाहनों को केएमपी एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ताकि यातायात के आवागमन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

----
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम व परेड रिहर्सल के दौरान सभी वाहन चालक यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कार्यक्रम व रिहर्सल के दौरान यातायात को लेकर रूटमैप तैयार किया जा रहा है। सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त (यातायात), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article