फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief: Heavy rain washed away pollution, AQI 36

राहत : तेज बारिश ने धोया प्रदूषण, एक्यूआई @36

Mon, 18 Oct 2021 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Relief: Heavy rain washed away pollution, AQI  36
गुुरुग्राम। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद प्रदूषण का असर बिल्कुल ही समाप्त हो गया और सोमवार को शहर की हवा अच्छी स्थिति में आ गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में एक दिन पहले के मुकाबले सोमवार को 296 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और शहर का समग्र एक्यूआई 36 एसपीएम (सस्पेंडेड पर्टिकुलेट मैटर) दर्ज किया गया। हालांकि, सोमवार को भी दिन में बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन

एक दिन पहले रविवार को शहर का एक्यूआई सीजन के सर्वोच्च स्तर पर 332 एसपीएम पर पहुंच गया था। इसी बीच रविवार को दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। इसके चलते प्रदूषण में कमी की संभावना व्यक्त की जा रही थी और सोमवार को ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन

ग्रेप का पालन नहीं तो फिर बिगड़ेंगे हालात
हालांकि, तेजी से गिरते तापमान के बीच बारिश का असर ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा और ग्रेप (ग्रेेडेडे रिस्पांस ऐक्शन प्लान) का सख्ती से अनुपालन ही प्रदूषण को कम करने का एकमात्र विकल्प है। तापमान में गिरावट के चलते प्रदूषणकारी कण सतह पर आते हैं और इसी के चलते प्रदूषण में बढ़ोतरी होती है। हवा की रफ्तार कम होने पर भी प्रदूषण रफ्तार पकड़ता है। वहीं, अच्छी धूप व तेज हवा हो तो प्रदूषण में कमी दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों इलाकों में स्थिति अच्छी
स्थिति यह रही कि सोमवार को शहर के सभी प्रमुख इलाकों में एक्यूआई 50 से नीचे दर्ज किया गया और यह स्थिति वायु गुणवत्ता के हिसाब से अच्छी मानी जाती है। सोमवार को सेक्टर-51 इलाके में एक्यूआई 32 व टेरी ग्राम में 46 दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 की औसत मात्रा भी इतनी ही रही।
एक्यूआई पर ऐसे तय होती है वायु गुणवत्ता :
एक्यूआई स्थिति
0-50 अच्छी
51-100 संतोषजनक
101-200 चिंताजनक
201-300 खराब
301-400 अत्यंत खराब
401-500 गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed