फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Reliance Retail charging 12 rupees for carry bags now customers will get 31 thousand rupees

लेने के देने पड़ गए: रिलायंस रिटेल को 12 रुपये का कैरी बैग चार्ज करना पड़ा भारी, अब ग्राहक को मिलेंगे 31 हजार

Sat, 07 Sep 2024 07:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Sep 2024 07:11 PM IST
सार

रिलायंस रिटेल को कैरी बैग के 12 रुपये नौ फीसदी ब्याज दर समेत व मानसिक तनाव के 20 हजार और कानूनी खर्च के 11 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर उपभोक्ता को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Reliance Retail charging 12 rupees for carry bags now customers will get 31 thousand rupees
रिलायंस रिटेल को 12 रुपये का कैरी बैग चार्ज करना पड़ा भारी - फोटो : iStock

विस्तार

उपभोक्ता आयोग ने रिलायंस रिटेल लिमिटेड को उपभोक्ता से 12 रुपये का कैरी बैग चार्ज करने के मामले में दोषी ठहराया है। आयोग ने कहा कि कानून के तहत, कोई भी स्टोर अपने उत्पादों की डिलीवरी के लिए ग्राहकों से अलग से पैकेजिंग शुल्क नहीं ले सकता है। 

विज्ञापन

इस फैसले के तहत रिलायंस रिटेल को कैरी बैग के 12 रुपये नौ फीसदी ब्याज दर समेत व मानसिक तनाव के 20 हजार और कानूनी खर्च के 11 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर उपभोक्ता को दिए जाएंगे। यह आदेश उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली उपभोक्ता प्रिया ने मार्च 2024 में सेक्टर-25 में स्थित रिलायंस रिटेल के स्टोर से कुछ वस्त्र खरीदे थे। जिसके लिए स्टोर ने प्रिया से कैरी बैग के नाम पर 12 रुपये का शुल्क लिया था। इसके लिए प्रिया ने स्टोर के संचालक से कहा कि कैरी बैग ग्राहकों को मुफ्त में प्रदान किया जाता है। लेकिन स्टोर के संचालक ने उनकी बात नहीं मानी थी। इस बात से नाराज प्रिया ने उपभोक्ता आयोग में स्टोर के खिलाफ याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed