फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   reiki by day theft at night

दिन में कबाड़ी बनकर करता था रेकी, रात को चोरी

Mon, 11 Nov 2019 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
reiki by day theft at night
दिन में कबाड़ी बन करता था रेकी, रात को चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-53 ने एक वाहन चोर को रविवार की रात बसई चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवी लाल कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ लोहलू (25) के रूप में हुई है। आरोपी दिन में कबाड़ी बनकर फेरी लगाते हुए क्षेत्र की रेकी करता था और रात में चोरी करता था। पुलिस ने सात वारदात का खुलासा होने का दावा किया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 7 अक्तूबर को पालम विहार थाना पुलिस को गांव जोड़ी खुर्द निवासी कृष्ण ने शिकायत दी थी कि ऑटो रिक्शा चोरी कर लिया है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए अपराध शाखा सेक्टर-53 को सौंपा। अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रविवार रात को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का ऑटो, एक स्कूटी, 5 बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फरवरी महीने में न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। इसके अलावा उसने 11 दिन में 6 वारदात को अंजाम दिया। इसमें 18 अक्तूबर को न्यू कॉलोनी में, 22 अक्तूबर को सेक्टर-14, 24 अक्तूबर को तीन वारदातें सेक्टर-14 में एक तथा शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में दो व 29 अक्तूबर को सोहना में एक वारदात को अंजाम दिया। वाहन चोरी करने के उपरांत उनके पार्ट्स को वह अलग-अलग कर बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed