फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Regulations for running industrial units get relaxed'

‘औद्योगिक इकाइयां चलाने के नियमों में थोड़ी ढील मिले’

Sat, 22 May 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
'Regulations for running industrial units get relaxed'
गुरुग्राम (प्रवीन कुमार)। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा में 20 दिन पहले लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमण को लेकर सभी जिलों में सुधार तो हुआ है लेकिन औद्योगिक इकाइयों के हालात बिगड़ रहे हैं। गुरुग्राम के उद्योगपतियों का मानना है कि अगर लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाता है तो उद्योग जगत को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है और नुकसान के इस झटके से उबरने के लिए काफी समय लगेगा क्योंकि औद्योगिक इकाइयों में 15 से 20 दिनों का स्टॉक होता हैै, ताकि इमरजेंसी में स्टॉक से काम चलाया जा सके। सरकार को औद्योगिक इकाइयों को लेकर भी नियमों में थोड़ी राहत देनी चाहिए। इकाइयों के लिए कच्चा माल आदि उपलब्ध कराने के लिए मार्केट को भी नियम व सख्ती के साथ खोलना चाहिए।
विज्ञापन

पिछले 20 दिनों से लॉकडाउन लगाने के कारण मार्केट नहीं खुल रहीं। ऐसे में कच्चा माल नहीं मिलने से बचे स्टॉक से ही उत्पादन करना पड़ रहा है। अब कई औद्योगिक इकाइयों में स्टॉक खत्म होने वाला है। अगर लॉकडाउन बढ़ता है या फिर मार्केट नहीं खुलती हैं तो कई कंपनियों में उत्पादन बंद करने की नौबत आ सकती है। हालांकि औद्योगिक एसोसिएशन प्रदेश सरकार के लॉकडाउन के निर्णय का स्वागत भी कर रहे हैं लेकिन औद्योगिक इकाइयों के लिए राहत की मांग भी की जा रही है ताकि उत्पादन चलता रहने से लोगों को रोजगार भी मिलता रहे, वहीं जरूरी वस्तुओं की कमी भी न हो।
विज्ञापन

सरकार भले ही लॉकडाउन को आगे बढ़ा दे, ताकि कोरोना संक्रमण को खत्म किया जा सके लेकिन औद्योगिक इकाइयों को कच्चा माल उपलब्ध कराने वाली मार्केटों के लिए नियम बनाकर उनका खोलना चाहिए ताकि कंपनियों में उत्पादन का काम बाधित न हो। अगर औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन का कार्य बंद होता है तो उद्योगपतियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। ऐसे में सरकार को औद्योगिक इकाइयों को लेकर भी नियमों में थोड़ी राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके गांधी, अध्यक्ष, आईडीए, सेक्टर-37 गुरुग्राम
उद्योगपति प्रदेश सरकार के साथ खड़े हैं। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार भले ही लॉकडाउन आगे बढ़ा दे, लेकिन औद्योगिक इकाइयों को चलाने के नियमों में थोड़ी ढील बरते क्योंकि औद्योगिक इकाइयां चलेंगी तो लोगों का रोजगार नहीं छूटेगा। वहीं औद्योगिक इकाइयों के लिए कच्चा माल आदि उपलब्ध कराने के लिए मार्केट को भी नियम व सख्ती के साथ खोलना चाहिए, लेकिन लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई भी की जाए।
- पवन यादव, अध्यक्ष, आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed