फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Registered speed post will start from October 1

Gurugram News: एक अक्तूबर से होगी रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट की शुरुआत

Tue, 02 Sep 2025 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Registered speed post will start from October 1
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मिलेगी ऐड-ऑन सुविधा, ट्रैक करने में होगी आसानी
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। अगर आप पत्र भेजने के लिए भारतीय डाक की रजिस्टर्ड डाक सेवा (आरपीएस) का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। एक अक्तूबर 2025 से रजिस्टर्ड डाक सेवा अब एक नए रूप में देखने को मिलेगी। अब एक नई सेवा रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट शुरू की जाएगी जो स्पीड पोस्ट के साथ एक ऐड-ऑन सुविधा के रूप में उपलब्ध होगी।
डाक विभाग के मुताबिक, रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे गए पत्रों की ट्रैकिंग पहले से ज्यादा आसान होगी। साथ ही, यह सेवा रजिस्टर्ड डाक की तुलना में सस्ती भी होगी। प्राप्तकर्ता-विशिष्ट वितरण जैसी सुविधाएं भी इसमें मिलेंगी। डाक विभाग का यह कदम डिजिटल और तेज डाक सेवाओं की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।
विज्ञापन


रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट की होगी शुरुआत

पोस्ट ऑफिस के रजिस्टर्ड डाक को बंद करके रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट शुरू करेगा। एक अक्तूबर से रजिस्टर्ड पत्र अब रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट के रूप में आपके लिए उपलब्ध होगा। यह नई सेवा आधुनिक तकनीक और हवाई परिवहन के साथ तेज डिलीवरी भी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डाक पहुंचाने में अब लगेगा कम समय
स्पीड पोस्ट के मुकाबले रजिस्टर्ड डाक को पहुंचने में अधिक समय लगता है। जहां स्पीड पोस्ट दो से तीन में पहुंचता है वहीं रजिस्टर्ड डाक पांच से छह दिन में डिलीवर हो पाता है। इसके लिए विभिन्न सेवाओं को बढ़ाया जा रहा है।

---------------------

रजिस्टर्ड पोस्ट
22 रुपये में 20 ग्राम तक, इससे अधिक वजन होने पर पांच रुपये प्रति ग्राम के साथ लिया जाता है।
रजिस्टर्ड डाक- दो किलो ग्राम तक भेज सकते हैं।
रजिस्टर्ड पार्सल- 20 किलो ग्राम तक भेज सकते हैं।

----------------------------

स्पीड पोस्ट
41.30 रुपये 50 ग्राम तक इससे अधिक होने पर दूरी और वजन के हिसाब से रुपये लिए जाते हैं।
स्पीड पोस्ट में 35 किलो ग्राम तक सामान भेजा जा सकता है।

----------

जुलाई माह में पहुंचे पांच लाख पार्सल
गुरुग्राम डिवीजन में गुरुग्राम और रेवाड़ी के पार्सलों की गिनती की जाती है। सिर्फ गुरुग्राम की बात करें तो जुलाई माह में विभिन्न सर्विस के तहत करीब पांच लाख पोस्ट भेजे गए। जिले में 40 पोस्ट ऑफिस बने हुए हैं, जिले से सटे हुए गांवों में करीब 80 ऑफिस हैं।


------------------------

हेल्पलाइन नंबर गुरुग्राम 0124-2333021-22-20
अधिक जानकारी के लिए www.indiapost.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


------
भारतीय डाक सेवा में काफी बदलाव किए जा रहे हैं। बदलते समय के साथ सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है, जिससे जल्दी और सस्ते में डाक पहुंचाई जा सके। रजिस्टर्ड डाक को ऐड-ऑन सुविधा के साथ नया रूप दिया जा रहा है।-
-सुमित, सीनियर सुपरिडेटेंड, भारतीय डाक सेवा, गुरुग्राम डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article