फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Register on Meri Fasal-Mera Byora portal by 31st

Gurugram News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 31 तक कराएं पंजीकरण

Tue, 26 Aug 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Register on Meri Fasal-Mera Byora portal by 31st
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ फसलों का पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त है, ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक खरीफ फसलों का पंजीकरण नहीं करवाया है। वह 31 अगस्त तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी अजय कुमार ने बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीकृत किसान से ही केवल फसल खरीदी जाएगी। ऐसे में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित दाम पर बेचने के लिए जरूरी है कि जिले के किसान पोर्टल पर अपनी बोई गई खरीफ फसल का ब्योरा दर्ज कराने का पंजीकरण अवश्य करवाएं। किसान की ओर से पोर्टल पर दर्शाई गई फसल का भौतिक सत्यापन भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उप निदेशक अनिल तंवर ने बताया कि फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। किसान कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। फसलों का पंजीकरण https://fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed