फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Red light malfunctioned at many places in the city, traffic jams at intersections

Gurugram News: शहर में कई जगह लाल बत्ती खराब, चौक-चौराहों पर लगा जाम

Tue, 13 Aug 2024 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Red light malfunctioned at many places in the city, traffic jams at intersections
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने जीएमडीए को भेजा पत्र, मेंटेनेंस कंपनी मरम्मत में जुटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में झमाझम हुई बारिश का असर अब देखने को मिल रहा है। रविवार का दिन होने के कारण रोड पर ट्रैफिक कम था। बरसात के दौरान उनके खराब होने का असर नजर नहीं आया। सोमवार सुबह से ही बिजी रहने वाले शहर के ज्यादातर चौराहों पर इसका असर दिखा। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि जीएमडीए को इसकी सूचना दे दी गई है। वहां से जल्द ही ट्रैफिक लाइट ठीक कराने की बात कही गई है।
सोमवार सुबह पुराने शहर की लाल बत्ती खराब रही। इस कारण ट्रैफिक पुलिस को मैनुअल संचालन करना पड़ा। लोगों के कार्यालय जाने का समय होने के कारण चौक-चौराहों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर की ओर से अपने क्षेत्र की खराब लाल बत्ती की जानकारी जीएमडीए को दी गई। जिसके बाद मेंटेनेंस कंपनी की ओर से काम करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इन लाल बत्ती पर रहा असर..
पटौदी चौक, सिद्धेश्वर चौक, जेल चौक, न्यू कालोनी लाल बत्ती, पटेल नगर जाने वाले रास्ते पर लगी लाल बत्ती, जेड चौक,पारस अस्पताल के पास की लाल बत्ती आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लाल बत्ती खराब होने के कारण लगा दोगुना समय
रेलवे स्टेशन से राजीव चौक के बीच लाल बत्ती खराब होने का असर यह रहा कि प्रकाशपुरी चौक से लेकर जेल चौक पार करने में 40 मिनट लग गए। यह दूरी तय करने में अधिकतम 20 मिनट लगते हैं। सुबह आठ बजे का यह हाल था। राजेन्द्र पार्क में रहने वाले श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि अधिक समय लगने का कारण लाल बत्ती खराब होने के कारण चौक चौराहों पर लगने वाला समय था।

जीएमडीए को लिखा गया पत्र
शहर में हुई बारिश के चलते खराब हुई लाल बत्ती को ठीक करने के लिए जीएमडीए को पत्र लिखा गया है। जहां पर लाइट खराब हैं, उन चौराहों पर मैनुअल ट्रैफिक व्यवस्था को चलाया जा रहा है। - विकास कुमार, एसीपी ट्रैफिक मुख्यालय , गुरुग्राम।

वर्जन

बारिश के चलते अचानक हुई समस्या की जानकारी विभाग को मिल गई है। लाल बत्ती लगाने वाली कंपनी के मेंटेनेंस विंग को लगाया गया है। जल्द ही खराब लाइटों को ठीक किया जाएगा। - आरडी सिंघल, महा प्रबंधक जीएमडीए, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed