फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Received love and hospitality, guests said they will come again and again

Gurugram News: आदर-सत्कार के साथ मिला प्यार व्यवहार, मेहमान बोले आएंगे बार-बार

Fri, 03 Mar 2023 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Received love and hospitality, guests said they will come again and again
बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि
भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की बैठक में आए मेहमानों ने कहा यहां मिला सुखद अनुभव
विज्ञापन

भारत की अध्यक्षता में जी-20 की गुरुग्राम में पहली बार भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में शामिल हुए विदेशी प्रतिनिधियों ने यहां पर हुए आदर-सत्कार, प्यार और व्यवहार की खुलकर प्रशंसा की। मेहमानों ने कहा कि यहां पर अब बार-बार आने का दिल करता है।

भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की पहली बैठक एक से तीन मार्च तक आयोजित हुई। शुक्रवार को बैठक समाप्त हो गई। बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ वैश्विक लड़ाई पर मंथन किया गया। औपचारिक कार्यक्रम के अलावा मेहमानों के लिए योग, पारंपरिक संगीत और नृत्य, प्रदेश के विकास की यात्रा आदि से भी रूबरू कराया गया। उनके लिए विशेष प्रकार के बनाए गए मोटे अनाज के व्यंजन और खास तरह की मिठाइयां तैयार करवाई गईं। इन सभी से विदेशी मेहमान बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने स्वयं यह बात स्वीकार की कि इस तरह की अपनत्व वाली मेहमान नवाजी पहले कहीं नहीं देखी।
विज्ञापन


यह कहते हैं मेहमान.....

पहली बार भारत आया हूं। मेरा अनुभव यहां बहुत शानदार रहा। भारत में गुरुग्राम की मिलेनियम सिटी के तौर पर पहचान है। यहां मिले सम्मान व सत्कार की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।- बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन







भारत की अध्यक्षता में शानदार आयोजन हो रहा है। यहां आकर अच्छा आतिथ्य सत्कार मिला और मुख्य बैठक के साथ-साथ हरियाणा के गुरुग्राम शहर में अच्छे लोगों से मुलाकात हुई। यहां आस-पास भ्रमण स्थलों को देखने के लिए उत्साहित हूं। -यूरस आंद्रेज, स्विट्जरलैंड के प्रतिनिधि




मेरे लिए गुरुग्राम में अपने घर जैसा अनुभव मिला। सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित बैठक, स्थानीय परिवहन के साधनों व गुरुग्राम शहर के विकास ने प्रभावित किया है। इस यात्रा का वह अच्छा अनुभव लेकर अपने देश लौटूंगी।- नंदिता देवी, मॉरीशस की प्रतिनिधि



किसी भी शहर के प्रति समझ विकसित करने के लिए वहां के स्थानीय लोगों के बारे में जानना जरूरी होता है। यहां के लोग मृदुभाषी, मिलनसार व हमेशा मदद के लिए तैयार लगे। गुरुग्राम भारत का विकसित शहर है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्टर भी जबरदस्त है।- एलेन लेबेर, कनाडा के प्रतिनिधि



भारत की इस यात्रा ने बहुत प्रभावित किया है। यहां के लोगों से अच्छा व्यवहार मिला है और यह पूरा आयोजन अपने आप में आदर्श है। यहां मिला आतिथ्य सत्कार सराहनीय है।- एलेना तोमासिनी, इटली की प्रतिनिधि

----


भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई को मिले हाथ
अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। जी-20 भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की बैठक के आखिरी दिन शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए मंथन किया गया। पहले सत्र में भ्रष्टाचार को रोकने और उसका मुकाबला करने में ऑडिटिंग की भूमिका बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया। सभी देशों के प्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग के लिए हाथ मिलाए। इसके साथ ही तीसरे और अंतिम दिन की जी-20 बैठक समाप्त हो गई।
भारत की ओर से कंपट्रोलर एवं ऑडिटर जनरल गिरीश चंद्रा मुर्मू व इटली की सुप्रीम ऑडिट कोर्ट के ज्यूरीडिक्शनल सेक्शन के प्रमुख मैरो ओरेफिस ने संबोधित किया। यूएनओडीसी से स्टेफाइन होइलिंग, अंतरराष्ट्रीय संगठन ओईसीडी से मैरी केरेन कैरेफ, इंडोनेशिया से वेडरियंतो राहार्डजो, यूएई से मैनेजर स्ट्रेटजिक रिलेशन सुमाया अब्दुल्ला अल मर्जुकी सहित आईएमएफ के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुतिकरण दिया। दूसरे सत्र में एंटी करप्शन मिनिस्ट्रियल की बैठक हुई। तीसरे सत्र में पार्टनरशिप विद इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई।

तीसरे दिन पिछले दो दिनों से जारी हाई लेवल प्रिंसिपल्स (एचएलपी) की बैठक के क्रम में भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों से लड़ने के लिए सूचना साझा करने, भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन सहयोग को मजबूत करने पर चिंतन मनन किया गया। भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों से संबंधित संपत्ति वसूली तंत्र को मजबूत करने और उच्च स्तरीय सिद्धांतों के मसौदे पर चर्चा हुई।

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

बुदी संतोसो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed