गुरुग्राम। बादशाहपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का रथ शुक्रवार को तैयार होगा। मंदिर की ओर से निकाली जाने वाली 11 दिवसीय रथ यात्रा शुक्रवार को मंदिर से ही शुरू होगी।
इस्काॅन मंदिर के सचिव अमानी अवतार दास ने बताया कि गुरुग्राम में श्री जगन्नाथ यात्रा के 11 रथ भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को लेकर चलेंगे। 26 जून को बादशाहपुर इस्कॉन मंदिर में रथयात्रा होगी। एमजी रोड स्थित एस्सेल टावर सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने बताया कि 27 जून को एमजी रोड स्थित एस्सेल टावर के निवासी धूमधाम से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकालेंगे। सेक्टर 15 पार्ट टू स्थित जगन्नाथ मंदिर की ओर से 27 जून को रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। 27 जून को पावरग्रिड सोसाइटी की ओर से हनुमान मंदिर स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस मंदिर में पांच जुलाई तक ओडिशी लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेक्टर 45 स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता प्रणव सैकिया ने बताया कि मंदिर की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा 28 जून को मंदिर परिसर से शुरू होगी। इस्कॉन की ओर से 29 जून को सेक्टर नौ, 30 जून को सेक्टर 54 स्थित द वेरांडाज सोसाइटी, एक जुलाई को मानेसर, दो जुलाई को सेक्टर 17, तीन जुलाई को सोहना, चार जुलाई को सेक्टर 72 स्थित टाटा पिरामंती सोसाइटी, पांच को जीएमडी सोसाइटी व छह जुलाई को एमथ्रीएम से रथ यात्राएं निकलेंगी। संवाद