फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rape of a girl living in live-in on pretext of marriage police engaged in investigation by registering a case

गुरुग्राम : शादी का झांसा देकर लिव-इन में रह रही युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 02 Oct 2021 07:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम 
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 07:57 PM IST
सार

राहुल भी एक कंपनी में कार्यरत है। दोस्ती के बाद वह दोनों डीएलएफ फेज-3 इलाके में लिव-इन में रहने लगे। यहां शादी का झांसा देकर राहुल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, युवती जब भी शादी की बात कहती तो वह नकार जाता।

विज्ञापन
Rape of a girl living in live-in on pretext of marriage police engaged in investigation by registering a case
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में लिव-इन में रह रही युवती ने अपने साथी पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया है कि वह शहर की एक नामी कंपनी में अधिकारी है। तीन साल पहले मेट्रो में यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली के राजोरी निवासी राहुल से हुई थी।
विज्ञापन


आरोपी ने शादी से किया साफ इनकार
राहुल भी एक कंपनी में कार्यरत है। दोस्ती के बाद वह दोनों डीएलएफ फेज-3 इलाके में लिव-इन में रहने लगे। यहां शादी का झांसा देकर राहुल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, युवती जब भी शादी की बात कहती तो वह नकार जाता। अब आरोपी ने युवती से शादी के लिए साफ मना कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहेली के मित्र ने किया दुष्कर्म
वहीं, सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक युवती से उसकी ही सहेली के मित्र ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मूल रूप से यूपी के बिजनौर की 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह दिल्ली में रहती है। उसकी पहचान कुछ समय पहले गुरुग्राम सिटी थाना क्षेत्र की एक महिला से हुई थी जो कि दिल्ली में रहती है। दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद महिला ने उसे अपने दोस्त सुनील से मिलवाया। सुनील ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।


बहू से ससुर ने की छेड़छाड़
सुशांत लोक थाना क्षेत्र में घरेलू झगड़े के बीच बहु से ससुर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका अपने सास-ससुर से झगड़ा चल रहा है। शुक्रवार को झगड़े के दौरान ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed