{"_id":"66e099205c4c0d04720fd9d4","slug":"rao-narbir-singhs-wealth-reduced-by-one-crore-in-10-years-owner-of-luxury-car-and-tractor-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-38945-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 10 साल में एक करोड़ घट गई राव नरबीर सिंह की संपत्ति, लग्जरी कार और ट्रैक्टर के मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 10 साल में एक करोड़ घट गई राव नरबीर सिंह की संपत्ति, लग्जरी कार और ट्रैक्टर के मालिक
विज्ञापन
कुल चल-अचल संपत्ति-50 करोड़, जबकि साल 2014 में थी 51 करोड़
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। बादशाहपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उनके पास चल-अचल संपत्ति करीब 50 करोड़ की है। उनके पास एक लग्जरी कार एमजी ग्लोस्टर और कृषि कार्य के लिए एक ट्रैक्टर भी है। हालांकि साल 2014 में दिए हलफनामे में उनकी कुल चल-अचल संपत्ति करीब 51 करोड़ थी। 10 साल में उनकी संपत्ति एक करोड़ घटी है। उनके ऊपर करीब चार करोड़ की देनदारी भी है।
राव नरबीर सिंह ने साल 2014 में भाजपा के टिकट पर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और विजयी हुए थे। उन्हें मनोहर सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिला था। हालांकि साल 2019 में उनका टिकट कट गया था। इस विधानसभा चुनाव में काफी जोर आजमाइश के बाद उन्हें भाजपा ने टिकट दिया है। मंगलवार को राव नरबीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार उनके ऊपर कोई कोर्ट केस और एफआईआर दर्ज नहीं है।
चल संपत्ति में राव नरबीर सिंह के पास 8.78 लाख रुपये की नकदी है, जबकि, पत्नी अनिता सिंह के 7.74 लाख रुपये हैं। राव नरबीर सिंह के पास विभिन्न बैंकों में जमा रुपये 67.55 लाख हैं। जबकि, अनिता सिंह के बैंक खातों में 85.87 लाख रुपये हैं। नरबीर सिंह पर पर्सनल लोन या एडवांस के तौर पर किसी व्यक्ति या संस्था की 4.76 करोड़ रुपये की देनदारी है। इसके नाम पर जो लग्जरी एमजी ग्लोस्टर कार है उसकी कीमत 33.17 लाख रुपये है। जबकि उनके नाम ट्रैक्टर की कीमत 2.81 लाख रुपये है। इस प्रकार उनके पास कुल 35.99 लाख रुपये कीमत के दो वाहन हैं। नरबीर सिंह ने हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद से विशारद व साहित्य रत्न की पढ़ाई की हुई है।
विज्ञापन
-- -
28 एकड़ है कृषि योग्य जमीन
भाजपा प्रत्याशी नरबीर सिंह के पास गांव सलाम्बा, चाक रंगला, गैरतपुर बांस, आसपुर, बुधपुर आदि में कुल 28.22 एकड़ जमीन है। जमीन करीब 20.27 करोड़ रुपये की खरीदी थी। वहीं, सिविल लाइंस में उनकी 1156500 स्क्वायर फीट जमीन पर कोठी बनी है। 2006 में उन्होंने इसे करीब 81 लाख रुपये में खरीदा था। वर्तमान में इसकी कीमत करीब 8.99 करोड़ रुपये है। वहीं, अनिता सिंह के पास सलाम्बा नूंह और गैरतपुर बास गुरुग्राम में कुल 8.42 एकड़ जमीन है। जमीन करीब 12.73 लाख रुपये में खरीदी थी। पत्नी के नाम पर धारुहेड़ा में मकान है और इसे साल 1988 में करीब 23 हजार में खरीदा था।
-- -- -
ज्वैलरी-
राव नरबीर सिंह - 454 ग्राम - कीमत 29.96 लाख रुपये
अनिता सिंह - 882.33 ग्राम- कीमत 58.23 लाख रुपये
-- --
कुल चल संपत्ति
राव नरबीर सिंह -6,18,30,079.03 रुपये
अनिता सिंह-1,51,85,122.61 रुपये
-- --
कुल अचल संपत्ति
राव नरबीर सिंह- 43,84,62,784 रुपये
अनिता सिंह- 7,24,75,000 रुपये
-- --
राव नरबीर की नकदी, पत्नी की ज्वैलरी बढ़ी
राव नरबीर सिंह ने साल 2014 में विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे में बताया था कि उनके पास फॉर्च्यूनर और पजैरो कार थी। इसके अलावा उनके पास 454 ग्राम आभूषण थे। पत्नी अनिता के पास 768.30 ग्राम के गहने थे जो अब बढ़कर करीब 882.33 ग्राम हो गए हैं। राव नरबीर के पास नकदी दो लाख थी, जो अब बढ़कर 8.78 लाख हो गई है। 2014 में पत्नी के पास 54 हजार रुपये की नकदी थी। नरबीर विभिन्न बैंकों में करीब एक करोड़ रुपये जमा थे जबकि पत्नी के पास आठ लाख रुपये थे। पहले कृषि योग्य जमीन करीब 31.17 हेक्टेयर थी। अब 28.22 एकड़ है। पहले देनदारियां करीब चार करोड़ थी।