फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Randeep Bhati gang's henchmen and 25 thousand

रणदीप भाटी गिरोह का गुर्गा और 25 हजार इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sat, 03 Apr 2021 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Randeep Bhati gang's henchmen and 25 thousand
गुरुग्राम, फरीदाबाद व पलवल जिले में विभिन्न वारदातों के अंजाम देने वाले रणदीप भाटी गिरोह का सदस्? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर-17 की अपराध शाखा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरीदाबाद, पलवल और जिले में एक दर्जन से अधिक आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश सचिन उर्फ मूसा (25) निवासी तिरगांव जिला फरीदाबाद को शनिवार को सेक्टर-14 इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश नोएडा में सक्रिय रणदीप भाटी गैंग का सदस्य है। वही, पुलिस बदमाश से अन्य घटनाओं के खुलासे के लिए को कोर्ट में पेश रिमांड पर लेने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

एसीपी प्रीतपाल के मुताबिक फरीदाबाद, पलवल व जिले में हत्या, हत्या के प्रयास रंगदारी और अन्य एक दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश सचिन काफी समय से फरार चल रहा था। वह नोएडा में सक्रिय रणदीप भाटी गैंग से जुड़ा हुआ था। जिस कारण कई जिलों के थानों की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी, लेकिन वह हर बार भागने में सफल रहा था। फरीदाबाद पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। इसी कड़ी में शनिवार को सेक्टर-17 के क्राइम ब्रांच के एसआई नरेंद्र चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश सेक्टर-14 थाने में खड़ा हुआ है। सूचना के आधार टीम के मौके पर पहुंचे और बदमाश को पकड़ लिया। जबकि पुलिस पूर्व में उसके दो साथी रिंकी और जितेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान बदमाश सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के संग मिलकर एंपायर व ट्वीन्स क्लब के मलिक को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी थी जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ डीएलएफ थाने में केस कर लिया था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed