फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rajkumar Gupta becomes president of Bar Association Firozpur Jhirka

Gurugram News: बार एसोसिएशन फिरोजपुर झिरका के प्रधान बने राजकुमार गुप्ता

Sat, 01 Mar 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Gupta becomes president of Bar Association Firozpur Jhirka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। बार एसोसिएशन प्रधान पद फिरोजपुर झिरका के शुक्रवार को हुए चुनाव में कड़े में राजकुमार गुप्ता एडवोकेट ने प्रतिद्वंद्वी कासम हुसैन एडवोकेट को 10 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं, उप प्रधान पद के लिए देवीलाल और अंजुम हुसैन में कड़ा मुकाबला हुआ। अंजुम हुसैन ने 23 वोटों से जीत हासिल की। जबकि महासचिव पद के लिए मोहम्मद रियाज ने प्रतिद्वंद्वी जुनैद को चार मतों से हराकर चुनाव जीता।

वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन गोयल एडवोकेट, सर्वेश सिंगल एडवोकेट, मोहम्मद इसाक खान एडवोकेट ने बताया कि फिरोजपुर झिरका बार एसोसिएशन चुनाव रिटर्निंग अधिकारी अयूब खान एडवोकेट, सहायक रिटर्निग अधिकारी ताहिर हुसैन की अगुवाई में संपन्न हुए। फिरोजपुर झिरका बार में 170 में से 166 अधिवक्ताओं ने अपने अध्यक्ष पद के लिए मत का प्रयोग किया गया। जिसमें राजकुमार गुप्ता को 88 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंदी कासम हुसैन एडवोकेट को 78 मतों से ही संतोष करना पड़ा । वहीं, देवीलाल को 71 मत और अंजुम हुसैन को 94 मत प्राप्त हुए । नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि चुनाव में हार जीत दो पहलू होते हैं लेकिन इस चुनाव के बाद सभी मिलजुल कर इस बार को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

फोटो। बार का चुनाव जीतने के बाद सामूहिक रूप से एक दूसरे को माला पहनकर मुबारकबाद देते हुए अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed