Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rainwater will be conserved in water bodies and Damdama Lake.

Gurugram News: बारिश का पानी जलाशयों और दमदमा झील में सहेजा जाएगा

Wed, 11 Nov 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Rainwater will be conserved in water bodies and Damdama Lake.
दमदमा झील का मुआयना करते डीएस ढैसी व अन्य। स्त्रोत=विज्ञ​प्ति
डीएस ढेसी ने दमदमा झील का किया निरीक्षण, अंतिम रिपोर्ट मिलने पर विचार करेगी सरकार
विज्ञापन

नंबर गेम - 10 संभावित स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार योजना बना रही है। इस योजना के तहत बरसाती पानी को जिले में ही संरक्षित किया जाएगा। बुधवार को शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने दमदमा झील का निरीक्षण किया। योजना के तहत पहले सरकारी जमीन पर बने मौजूदा जलाशयों की क्षमता बढ़ाकर और नए जलाशय विकसित कर बारिश का पानी जमा किया जाएगा। इसके बाद बचा हुआ पानी दमदमा झील में पहुंचाया जाएगा। यदि इसके बाद भी अतिरिक्त पानी बचता है तो उसे गुरुग्राम-नूंह-पलवल ड्रेन के जरिये यमुना नदी तक पहुंचाने की योजना है।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और इंडो-जापानी कंपनी निप्पोन कोई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बरसाती पानी के संग्रहण की संभावनाओं पर चर्चा हुई। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने निप्पोन कोई को सर्वे कर चार विकल्पों की रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कंपनी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है। इस रिपोर्ट के चार में से तीन विकल्पों में दमदमा झील को अहम स्थान दिया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार इन विकल्पों पर विचार कर निर्णय लेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी इस पर जोर देते रहे हैं।
विज्ञापन

भूमिगत जल के पुनर्भरण में मदद मिलेगी
ढेसी ने वन विभाग को अगले दो दिनों में 10 संभावित स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। ये स्थल नगर निगम या ग्राम पंचायतों की सीमा में आने चाहिए। इन स्थानों पर बड़े जलाशय मौजूद हों या नए जलाशय विकसित किए जा सकें। गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर जलाशयों की क्षमता बढ़ाने को प्राथमिकता मिलेगी। इससे भूजल स्तर बढ़ाने और भूमिगत जल के पुनर्भरण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्र की जमीन का विवरण देना होगा
प्रधान सलाहकार ने सोहना के एसडीएम अभिषेक यादव को निर्देश दिए। उन्हें बृहस्पतिवार सुबह तक दमदमा झील से लगते वन क्षेत्र की जमीन का विवरण देना होगा। वन विभाग ने गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के दोनों ओर प्राकृतिक क्रीक (जल प्रवाह मार्ग) बताए। इनमें बरसात का अतिरिक्त पानी छोड़ने की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। सकतपुर, गैरतपुर बास, भोंडसी, कादरपुर, रिठौज और खेड़ला जैसे गांवों में भी पानी संग्रहण के स्थान पहचाने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed