फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rain water filled in the bus stand ... trouble for passengers and employees

Gurugram News: बस अड्डे में भरा बारिश का पानी... यात्रियों व कर्मचारियों को परेशानी

Tue, 27 Jun 2023 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 27 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rain water filled in the bus stand ... trouble for passengers and employees
मानसून की दस्तक से ही चरमराई व्यवस्था, सड़कों का हुआ बुरा हाल, जगह-जगह हुए गड्ढे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानसून की दस्तक के साथ ही बीते रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर में कई स्थानों पर अभी भी जलभराव की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। शहर के मुख्य बस अड्डा परिसर में सोमवार को भी बारिश का पानी भरा हुआ था। यात्रियों को बस अड्डा परिसर में एक कोने से दूसरे कोने तक जाने में दिक्कत हो रही थी। दूसरे शहरों को जाने वाले यात्री जब बसों को पकड़ने के लिए अड्डा परिसर में पहुंच रहे थे, तो परिवहन विभाग और अधिकारियों को कोस रहे थे।

गुरुग्राम बस अड्डा परिसर से बारिश के पानी को निकालने के लिए दो मोटर चलानी पड़ती हैं। बताया जा रहा है कि मोटर में तकनीकी समस्या आने के कारण इनको नहीं चलाया गया। जिस कारण बस अड्डा परिसर में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बस अड्डा परिसर में बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने के कारण सोमवार को भी जलभराव रहा। यात्रियों को बारिश के पानी से निकलकर ही बसों में बैठना पड़ रहा था। परिसर में जलभराव होने के कारण अधिकतर चालक बसों को बिना पानी वाली जगह खड़ा कर रहे थे, जिस कारण दूसरी बसों को निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

बस अड्डा परिसर में दो पोर्टा कैबिन बनाए गए हैं। जिसमें एक पोर्टा कैबिन के आगे यात्रियों को निर्धारित रूट की बस आसानी से मिल रही थी। लेकिन दूसरे पोर्टा कैबिन के आगे बारिश का पानी भरा होने के कारण रूट पर जाने वाली बसों के बारे में जानकारी लेने के लिए यात्री भटक रहे थे। पोर्टा कैबिन में बने पूछताछ केंद्र सहित रोडवेज कर्मचारियों से यात्री अलग-अलग रूटों की बसों के बारे में जानकारी ले रहे थे। पूछताछ केंद्र पर रूट पर जाने वाली बस कहां खड़ी है इसकी सही जानकारी नहीं मिलने के कारण कई यात्रियों की बसें भी छूटी। जिस कारण काफी यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। गुरुग्राम बस डिपो के बिल्डिंग क्लर्क नितिन ने बताया कि मोटर को चला दिया गया है। जल्द ही परिसर से पानी की निकासी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
शहर के कई क्षेत्रों की सड़काें पर जलभराव
शहर के राजेंद्रा पार्क, लक्ष्मण विहार, सूरत नगर, शिवाजी नगर, ओम नगर, गांधी नगर, खांडसा मंडी क्षेत्र, कादीपुर क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव की समस्या रहती है। सोमवार को भी शहर के कई क्षेत्रों में बारिश का पानी सड़़कों पर भरा होने के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। कई स्थानों पर सीवर लाइन ओवरफ्लो होने के कारण गलियों व सड़कों पर पानी भरने की समस्या बनी रही। सोमवार की दोपहर को हुई बूंदाबांदी के बाद शहरवासियों को कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का दंश झेलना पड़ा।

----

बारिश के बाद सड़कों में बने गड्ढे
बारिश के बाद जलभराव के कारण शहर की कई सड़कों पर गड्ढे बन चुके हैं। बारिश से पहले सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी या रोड़ी डाली गई थी, बारिश के बाद मिट्टी बह जाने के कारण फिर से गड्ढे हो गए। शहर के रेलवे रोड, बसई रोड, एमजी रोड स्थित सुखराली गांव, खांडसा रोड, सेक्टर-46 सहित अन्य स्थानों पर सड़कों में गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण वाहनों में टूट-फूट की समस्याएं बढ़ गई हैं, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed