फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raiha, Arya and Anya won silver in table tennis

Gurugram News: फरीदाबाद का भी जिक्र है - टेबल टेनिस में रायहा, आर्या और आन्या ने जीता रजत

Tue, 09 Sep 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Raiha, Arya and Anya won silver in table tennis
एसजीएफआई की क्षेत्रीय टेबल टेनिस टीम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों रायहा, आर्या और आन्या ने फतेहाबाद में आयोजित एसजीएफआई रीजनल टेबल टेनिस टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किया। टीम ने प्रतियोगिता में शुरू से ही दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
टीम ने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला पंचकूला की टीम से हुआ लेकिन रायहा, आर्या और आन्या की जबरदस्त तालमेल और खेल कौशल के सामने विरोधी टीम टिक नहीं पाई। इसके बाद सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र की टीम को कड़े संघर्ष में मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


फाइनल में गुरुग्राम का सामना फरीदाबाद से हुआ। जहां दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक और तनावपूर्ण रहा। गुरुग्राम की बेटियों ने हिम्मत, जुनून और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। हालांकि, मामूली अंतर से टीम को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेबल टेनिस के जूनियर कोच अजीत यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उनका कहना है कि यह सफलता भविष्य में इन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को ओर भी मजबूत करेगी तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed