{"_id":"69fa408d6261d282490efd37","slug":"raids-in-delhi-and-gurugram-in-search-of-medicine-supplier-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87041-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दवा सप्लायर की तलाश में दिल्ली और गुरुग्राम में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दवा सप्लायर की तलाश में दिल्ली और गुरुग्राम में छापे
विज्ञापन
ओम मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग के छापे के बाद से भागा हुआ है सप्लायर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग के छापे के बाद जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। मामले में पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को दिल्ली और गुरुग्राम के विभिन्न बस स्टैंडों के साथ राजेंद्र पार्क क्षेत्र में आरोपी सप्लायर की तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं मिला पाया है। मेडिकल स्टोर पर छापे वाले दिन से ही सप्लायर भाग हुआ है।
आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवाइयों की खरीद से संबंधित कोई वैध बिल या रिकॉर्ड नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वह अनौपचारिक तरीके से दवाइयां खरीदकर बेच रहा था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
यह था मामला
झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम की ओर से मारे गए छापे के बाद मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर पर बिना वैध दस्तावेजों के दवाइयों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसी आधार पर पिछले हफ्ते कार्रवाई करते हुए टीम ने स्टोर पर छापा मारा था। छापे के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
-- --
दवा सप्लायर को पकड़ने के लिए टीम लगातार छापा मार रही है। मामले में पहला आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक न्यायिक हिरासत में है। पुलिस तकनीकी माध्यमों से सप्लायर को ट्रेस करने में जुटी है।-- मुकेश, ड्रग कंट्रोलर अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग के छापे के बाद जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। मामले में पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को दिल्ली और गुरुग्राम के विभिन्न बस स्टैंडों के साथ राजेंद्र पार्क क्षेत्र में आरोपी सप्लायर की तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं मिला पाया है। मेडिकल स्टोर पर छापे वाले दिन से ही सप्लायर भाग हुआ है।
आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवाइयों की खरीद से संबंधित कोई वैध बिल या रिकॉर्ड नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वह अनौपचारिक तरीके से दवाइयां खरीदकर बेच रहा था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
यह था मामला
झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम की ओर से मारे गए छापे के बाद मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर पर बिना वैध दस्तावेजों के दवाइयों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसी आधार पर पिछले हफ्ते कार्रवाई करते हुए टीम ने स्टोर पर छापा मारा था। छापे के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
दवा सप्लायर को पकड़ने के लिए टीम लगातार छापा मार रही है। मामले में पहला आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक न्यायिक हिरासत में है। पुलिस तकनीकी माध्यमों से सप्लायर को ट्रेस करने में जुटी है।