फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raids from place to place in search of killers of Mannu

मन्नू के हत्यारों की तलाश में जगह-जगह छापामारी

Sun, 05 Sep 2021 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Raids from place to place in search of killers of Mannu
गुरुग्राम। तीन दिन पहले शीतला माता मंदिर के सामने युवक की गोली मार कर हुई हत्या के मामले में आरोपी शुभम अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि वारदात के बाद ही सेक्टर पांच इलाके में उसका मोबाइल बंद हुआ है। तीन अपराध शाखा की टीमें व एक थाना सेक्टर पांच की टीम आरोपी का सुराग लगाने में लगी है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन के बाद से ही हत्यारा अन्नू के पीछे लग गया था मगर मौके की तलाश थी। बाहर आने के बाद अन्नू भी बहुत सावधानी से निकलता था। भाई से मिलने के बाद उस दिन भी उसे घर पर ही जाना था। सीआईए की ओर से शुभम के संपर्क में रहने वाले आठ लोगों से अब तक पूछताछ की जा चुकी है। उनकी ओर से एक ही जवाब है कि कुछ दिन पहले वह उनके संपर्क में था। पुलिस उसके करीबी दोस्तों पर पर भी नजर रख रही है। जिससे वह संपर्क करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन

शुभम के संपर्क में रहने वालों से पूछताछ की जा रही है। अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस की चार टीमें आरोपी के सुराग के लिए तेजी से काम कर रही हैं।
- प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed