{"_id":"69efb94924f8ec85320544a4","slug":"raid-on-quack-doctors-clinic-in-gandhi-nagar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86188-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांधी नगर में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांधी नगर में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिली कोई डिग्री, डेढ़ साल से चला रहा था क्लीनिक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांधी नगर इलाके में सोमवार को ड्रग कंट्रोलर व जिला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। सूचना के आधार पर रॉकफोर्ड स्कूल के सामने स्थित क्लीनिक पर पहुंची टीम को मौके पर एक मरीज एडमिट मिला, जिसका इलाज आरोपी कर रहा था।
जांच के दौरान आरोपी के पास किसी प्रकार की मेडिकल डिग्री या लाइसेंस नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, आरोपी मिराज आलम पहले एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में काम करता था लेकिन बाद में स्वयं को डॉक्टर बताकर गुड़गांव में बीते पांच-छह साल से क्लीनिक चला रहा था। वर्तमान में डेढ़ साल से गांधी नगर इलाके में क्लीनिक चला रहा था। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से गठित टीम में ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. सुरेश वर्मा, डॉ. ओम प्रकाश, मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश चंद और डॉ. राम प्रकाश रॉय शामिल थे।
36 प्रकार की दवाएं हुईं बरामद
छापेमारी के दौरान टीम को क्लीनिक से 36 प्रकार की दवाएं बरामद हुईं, जिनके कोई वैध दस्तावेज आरोपी के पास नहीं थे। सभी दवाओं को सीज कर लिया गया है। आरोपी को मौके से काबू कर शिवाजी नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है, एफआईआर के लिए ड्रग विभाग ने। मामले की जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आरोपी मात्र 12वीं पास पाया गया है और बिना किसी चिकित्सा योग्यता के इलाज कर रहा था।
विज्ञापन
वर्जन
गांधी नगर इलाके में सूचना मिलने पर बिना डिग्री क्लीनिक चला रहे व्यक्ति पर छापेमारी की गई। जांच में उसके पास कोई वैध मेडिकल डिग्री नहीं पाई गई। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर शिवाजी नगर पुलिस के हवाले कर दिया है। -डाॅ. सुरेश, ड्रग कंट्रोल अधिकारी