फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raid in Farrukhnagar Municipality office

Gurugram News: फर्रुखनगर नगर पालिका कार्यालय में मारा छापा

Wed, 25 Oct 2023 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Raid in Farrukhnagar Municipality office
फर्रुखनगर नगरपालिका कार्यालय
फर्रुखनगर। भ्रष्टाचार की मिल रहीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई। नियमित कर्मचारी दस व कौशल रोजगार के तहत नियुक्त सात कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर में दर्ज मिले, जबकि नगरपालिका सचिव नरेश कुमार, क्लर्क प्रमोद कुमार व चौकीदार कार्यालय से गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में स्थित 10 वेयर हाउस की प्रॉपर्टी आईडी की डिटेल मांगी गई, जिसमें से केवल एक वेयर हाउस का प्रॉपर्टी टैक्स जमा होना पाया गया। इन वेयर हाउस को नगर पालिका द्वारा प्राॅपर्टी टैक्स जमा करने के बारे में कोई नोटिस नहीं दिया गया। इसके अलावा गोल बावड़ी क्षेत्र के पास सात दुकानों को अवैध मानकर सितंबर 2022 में सील किया गया था, जिसमें से पांच दुकानों को मिलीभगत कर खोल दिया गया। दुकानों को सील करने एवं खोलने के बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं किए। नगर पालिका क्षेत्र में अनधिकृत क्षेत्र में लगभग 125-150 के आसपास पीजी गेस्ट हाउस बनाए गए हैं, जिनमें से केवल 4-5 मालिकों द्वारा प्राॅपर्टी टैक्स जमा कराया गया। नगर पालिका से उड़नदस्ता टीम ने पिछले तीन वर्ष का नक्शा पास का रिकाॅर्ड मांगा, जो वह उपलब्ध नहीं करा पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed