फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raid in Delhi in search of master mind of child thief gang

बच्चा चोर गिरोह की मास्टर माइंड की तलाश में दिल्ली में छापे

Sun, 09 Jan 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Raid in Delhi in search of master mind of child thief gang
गुरुग्राम। दिल्ली से चोरी हुई बच्चियों की जांच के बाद मामला गहराता जा रहा है। पांचों आरोपी तीन दिन की रिमांड पर हैं। पुलिस इनकी निशानदेही पर गिरोह की मास्टर माइंड दिल्ली की रहने वाली राधा नामक महिला को गिरफ्तार करने के लिए छापे मार रही है, जिसने इन बच्चियों को इन्हें उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम ने अलवर में बच्चियां खरीदने वाले को दबोचने के लिए डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर में ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाली सुरिंद्र कौर, राजस्थान के थाना गोविंदगढ़ के गांव दोगांडी निवासी हरजिंदर सिंह और दिल्ली के रोहिणी में रहने वाली नेहा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ के बाद दिल्ली की रहने वाली वीना और पूजा को शनिवार को देर शाम गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान के अनुसार अब तक की छानबीन में बता चला है कि बच्चियां राधा ने उपलब्ध कराई थीं, जिसे अलवर के रहने वाले आरोपी को तीन लाख रुपये में बेचना था। दोनों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम छापे मार रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही अगली कड़ी का खुलासा होगा।
विज्ञापन

आरोपियों ने उमेश निवासी नाथूपुर की कैब बुक की थी। कुछ दूर चलने के बाद महिलाओं ने अलवर जाने की बात कही। इसके लिए चालक ने तीन हजार रुपये किराये के मांगे। महिलाओं ने चार हजार रुपये देने की बात कहकर वापसी में दिल्ली छोड़ने को कहा। दोनों महिलाओं की गोद में 25-25 दिन की दो बच्चियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed