फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Queue of tractors till grain market, jam on road going to Gurugram and Jhajjar

Gurugram News: अनाजमंडी तक ट्रैक्टरों की कतार, गुरुग्राम व झज्जर जाने वाले रोड पर लगा जाम

Tue, 02 Apr 2024 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Queue of tractors till grain market, jam on road going to Gurugram and Jhajjar
सरकारी खरीद शुरू होने के बाद सैकड़ों किसान पहुंचे मंडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फर्रुखनगर। दो दिन बाद सोमवार को सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने पर सैकड़ों किसान सुबह से ही सरसों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर मंडी पहुंचे। ऐसे में सुल्तानपुर रोड वाले गेट पर करीब दो किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइनें लग गईं। सुल्तानपुर रोड के दोनों ओर से अनाजमंडी तक ट्रैक्टरों की कतार लग जाने से फर्रुखनगर शहर से गुरुग्राम व झज्जर जाने वाला रोड पर जाम लग गया।
वाहन चालकों व लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि शनिवार व रविवार को सरसों की सरकारी खरीद नहीं होने की वजह से सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसानों के बड़ी संख्या में मंडी में पहुंचने से व्यवस्था गड़बड़ा गई। मंडी में भीड़ के अनुसार खरीद के लिए तैयारियां नहीं की गई।
विज्ञापन

किसान रविवार रात्रि से ही अपनी फसल लेकर पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन मंडी में जाने के लिए टोकन काटने का सिलसिला सोमवार की सुबह 10 बजे शुरू हुआ। टोकन काटने के लिए दो गेट पर अवरोधक लगाकर बंद किए गए हैं, एक गेट पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। टोकन काटने में अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती तो स्थिति में कुछ सुधार हो सकता था। टोकन कटने के बाद ही ट्रैक्टरों काे मंडी में प्रवेश करने दिया जा रहा है। टोकन देने की धीमी रफ्तार के कारण लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed