फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Questions raised on the behavior of teachers, department alert after complaint by girl students

Gurugram News: शिक्षकों के व्यवहार पर उठे सवाल, छात्राओं की शिकायत के बाद विभाग सतर्क

Wed, 06 May 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the behavior of teachers, department alert after complaint by girl students
शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाकर कार्यालय से किया अटैच
विज्ञापन

जांच के लिए गठित कमेटी बृहस्पतिवार को करेगी स्कूल का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के एक स्कूल में शिक्षक की ओर से छात्राओं के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले को व्यापक नजरिये से जांच के दायरे में ले लिया है। विभाग ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटाकर कार्यालय में अटैच कर दिया, ताकि छात्राओं के साथ उनका सीधा संपर्क फिलहाल खत्म किया जा सके।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि शिक्षक की मेडिकल जांच भी शुरू करवा दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शिक्षक के व्यवहार के पीछे कोई मानसिक या स्वास्थ्य संबंधी समस्या तो नहीं है। शिक्षक की मेडिकल जांच को जल्द पूरा करने की बात कही जा रही है। जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए गठित कमिटी बृहस्पतिवार को दोबारा स्कूल का दौरा करेगी।
विज्ञापन

छात्राओं, शिक्षकों और अन्य स्टाफ के बयान दर्ज किए जाएंगे और पूरे घटनाक्रम का बारीकी से आकलन किया जाएगा। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
कुछ छात्राओं ने कक्षा के दौरान शिक्षक के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्हें गलत प्रकार के शब्द बोले गए। शिकायत के बाद विभाग ने जांच के आदेश दिए। इस पूरे घटनाक्रम ने स्कूलों में शिक्षकों के व्यवहार, अनुशासन और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि स्कूलों में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही या अनुचित व्यवहार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
---------
-स्वरांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed