फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Question mark on AAP's character, formation of government in Punjab is not in the interest of the country: Vij

आप के चरित्र पर प्रश्न चिन्ह, पंजाब में सरकार बनाना देश हित में नहीं : विज

Sat, 30 Apr 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Question mark on AAP's character, formation of government in Punjab is not in the interest of the country: Vij
गुरुग्राम। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, बॉर्डर स्टेट में आम आदमी पार्टी का आना देश के हित में नहीं है क्योंकि इनके चरित्र पर प्रश्न चिन्ह है। यह कुछ लोगों के साथ मिले हुए हैं और उसके नतीजे सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग सड़कों पर हथियार लेकर आपस में लड़ने लग गए हैं, यह बहुत खतरनाक है और बहुत चिंता का विषय है। हालांकि, लोगों को शांति रखनी चाहिए। केंद्र सरकार पर भरोसा रखना चाहिए, हम अपने देश में इस प्रकार की गतिविधियां बिल्कुल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

अनिल विज शनिवार को गुरुग्राम में पत्रकारों द्वारा पटियाला में हुई हिंसा के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। करनाल के कल्हेड़ी गांव के स्कूल में दलित बच्चों को रोकने के संबंध में पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि किसी बच्चे को, किसी धर्म का हो, किसी जाति का हो, किसी भाषा का हो, किसी क्षेत्र का हो, कोई रोक नहीं सकता क्योंकि हमारी सरकार इन चीजों को रिकॉग्नाइज नहीं करती। हम सब को भारतीय मानते हैं और हर भारतीय का इस देश की जो सारी संपत्तियां हैं उन पर पूरा अधिकार है।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा को पद पर नहीं रख सके
भूपेंद्र हुड्डा द्वारा विज पर किए गए कटाक्ष के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि यह उनका (भूपेंद्र हुड्डा का) झेंप मिटाने वाला बयान था। जो पार्टी यह कहती है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, उनका शीर्ष नेतृत्व था, 50 प्रतिशत सीटें देने की बात करते हैं। वह हरियाणा में कुमारी शैलजा को बर्दाश्त नहीं कर सके और उनको पद से हटा दिया। अब चाहे उनकी जाति की वजह से या चाहे उनके महिला होने की वजह से, पर यह बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed