फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Quality of life must be placed at the heart of policy-making

Gurugram News: जीवन गुणवत्ता को नीति-निर्माण के केंद्र में रखना होगा

Sat, 14 Feb 2026 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Quality of life must be placed at the heart of policy-making
-गुरुग्राम विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोले विशेषज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शोधार्थियों और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय विशेषज्ञों से संवाद का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुग्राम विश्वविद्यालय के इकोनॉमिक्स विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय जीडीपी से आगे इंसान की भलाई, विकसित भारत 2047 के लिए विकास के होलिस्टिक उपायों की ओर था।


कार्यक्रम की शुरुआत कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक, मुख्यातिथि आशीष कुमार (सीनियर फेलो, नीति आयोग), मुख्य संरक्षक कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा, मुख्य वक्ता प्रो. कन्हैया आहूजा (डायरेक्टर, स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) और प्रो. जेम्स फोस्टर (प्रोफेसर, जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी) की ओर से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कुलगुरु ने बताया कि सम्मेलन में 260 शोध पत्र प्राप्त हुए और अमेरिका, यूके व इजराइल के शिक्षाविदों की सहभागिता रही। मुख्यातिथि ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लिए केवल जीडीपी वृद्धि पर्याप्त नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, जीवन-गुणवत्ता, सतत विकास और खुशहाली जैसे संकेतकों को नीति-निर्माण के केंद्र में रखना होगा। प्रो. आहूजा और प्रो. फोस्टर ने समावेशी विकास, बहुआयामी गरीबी और वैश्विक अनुभवों के संदर्भ में भारत की विकास यात्रा का विश्लेषण प्रस्तुत किया। विशेष व्याख्यान प्रो. राम सिंह (डायरेक्टर, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) ने दिया। इस अवसर पर सम्मेलन की थीम पर आधारित सोविनियर का विमोचन भी किया गया। इकोनॉमिक्स विभाग की चेयरपर्सन और डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. नीरा वर्मा ने स्वागत भाषण में विषय की व्यापकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed