फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Purchase of mustard started at MSP rate in Ferozepur Jhirka

Gurugram News: फिरोजपुर झिरका में एमएसपी दर पर शुरू हुई सरसों की खरीद

Sat, 22 Mar 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Purchase of mustard started at MSP rate in Ferozepur Jhirka
पहले दिन हैफेड एजेंसी ने करीब एक हजार क्विंटल सरसों खरीदी, नूंह में सोमवार तक किसानों को करना होगा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। प्रदेश सरकार द्वारा सरसों की फसल के लिए तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फिरोजपुर झिरका की मंडी में खरीद शुक्रवार से शुरू हो गई। जबकि नूंह की अनाजमंडी में सरकारी रेट पर सरसों की खरीद सोमवार से शुरू होगी। फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में सरकारी एजेंसी द्वारा पहले दिन 53 गेट पास के माध्यम से किसानों ने सरसों को मंडी में बेचा। पहले ही दिन 1000 क्विंटल सरसों की खरीद हैफेड एजेंसी द्वारा की गई। यह जानकारी मार्केट कमेटी के सचिव राजवीर ने दी। जानकारी देते हुए सचिव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 8 प्रतिशत नमी पर सरसों की खरीद की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा 5950 सरसों का रेट दिया जा रहा है जबकि मार्केट में प्राइवेट एजेंसी द्वारा 5700 से 5800 तक खरीद की जा रही है।

मंडी में फसल को सुखाकर लाए क्षेत्र के किसान : क्षेत्र के किसान अनाज मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह सुखाकर लाए। खरीदारी करने से पहले एजेंसी द्वारा फसल की नमी का प्रतिशत चेक किया जाता है। सरसों गीली होने पर मंडी में ही सुखाया जाता है। जिससे किसानों को भारी परेशानी होती है। इसके अलावा क्षेत्र के किसान एक दिन में केवल 25 क्विंटल ही सरसों अपनी मंडी में ला सकते हैं।
विज्ञापन


53 किसानों से लगभग 1000 क्विंटल सरसों की हुई सरकारी खरीद : सरकारी हैफेड एजेंसी द्वारा किसानों से 1000 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। आज पहले ही दिन सरसों की सरकारी खरीद 5,950 के दाम से खरीदी गई। खरीद एजेंसियों द्वारा अब 48 घंटे में पेमेंट की जा रही है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार फसल बेचने के 48 घंटे के अंदर किसानों को फसल के पेमेंट करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नूंह में अभी सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। नूंह मार्किट कमेटी के सचिव बलवान सिंह ने बताया कि अभी सरसों में नमी अधिक होने के कारण सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। सोमवार से सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी।
फोटो: मंडी में सरसों की गीली फसल को सुखाता एक किसान।

मंडी के बाहर गेट पास कटवाता क्षेत्र का किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed