फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Punhana-Hodal road became a pond during rain

Gurugram News: पुन्हाना-होडल सड़क बरसात में बनी तालाब, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

Sat, 23 Aug 2025 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 23 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Punhana-Hodal road became a pond during rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। शहर से सरकारी अस्पताल तक तकरीबन आधा किलोमीटर पुन्हाना-होडल सड़क लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। महीने से बरसात का पानी भरा हुआ है, जिससे आधे किलोमीटर के इस खराब हिस्से को पार करने में वाहन चालकों को आधा घंटा तक का समय लग जाता है। हालात ऐसे हैं कि रोजाना बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
लोगों के मुताबिक मार्ग पर इन गड्ढों को जलाभिषेक यात्रा से दो दिन पहले मिट्टी व रोड़ी से ठीक किया गया था, लेकिन जैसे ही यात्रा समाप्त हुई, सड़क की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनमें बरसाती पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को सड़क का असली हाल ही नजर नहीं आता। नतीजा यह है कि छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो रही है।
विज्ञापन

---

सरकारी अस्पताल से जुरहेड़ा रोड व अनाज मंडी से शिकरावा रोड तब के मार्ग का एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा हुआ है। फिलहाल बरसात का मौसम चल रहा है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद यहां ब्लॉक लगाए जाएंगें, ताकि सड़क पर गड्ढे न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र धनखड़, एसडीओ लोक निर्माण विभाग पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed