फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Public confidence in BJP-JJP leaders raised: Abhay Chautala

भाजपा-जजपा नेताओं से उठा जनता का विश्वास : अभय चौटाला

Wed, 24 Mar 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Public confidence in BJP-JJP leaders raised: Abhay Chautala
गुरुग्राम। झाड़सा स्थित बख्तावर सिंह भवन में बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव और पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने भाजपा और जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की आम जनता ही नहीं बल्कि व्यापारी वर्ग और उद्योग जगत भी त्रस्त आ चुका है। किसान कई माह से कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं, लेकिन भाजपा सरकार इनकी मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही। भारत बंद को इनेलो पूर्ण समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर मनोहर सरकार युवाओं को धोखे में रखकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। वहीं नेस्कॉम के पलायन की चेतावनी के बाद प्रदेश में निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सियासत शुरू हो गयी है। वहीं भाजपा और जजपा नेताओं को लोग गांवों में भी घुसने नहीं दे रहे, क्योंकि इनके नेताओं से जनता का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला झाड़सा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्योगों में हरियाणा राज्य के युवाओं को रोजगार देने में 75 प्रतिशत आरक्षण के बाद उद्योग जगत में हलचल शुरू हो चुकी है। इस कानून के बाद कोई निवेशक हरियाणा में निवेश करना तो दूर बल्कि नेस्कॉम गैर लाभकारी संस्था समेत 400 से 500 आईटी और बीपीओ सेक्टर के अलावा ऑटो मोबाइल और गारमेंट सेक्टर ने भी गुरुग्राम से पलायन की चेतावनी सरकार को दे डाली है। उन्होंने कहा कि आरक्षण कानून के बाद कंपनियां हरियाणा से गुरुग्राम से पलायन करने को मजबूर और इसी कानून की बदौलत विदेशी निवेशक भी हरियाणा राज्य से किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी तमाम निवेशकों को सिर्फ गुजरात तक निवेश करने को मजबूर कर रहे हैं। वहीं जीएसटी के माध्यम से सरकार उद्योगपतियों को परेशान कर रही है। इस अवसर पर इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व विधायक रणबीर मंडोला, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष रोहताश खटाना, महिला जिलाध्यक्ष शशि धारीवाल, गुरुग्राम हल्काध्यक्ष शमशेर कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed