{"_id":"6abb9ed87cd0536ebd0d17c2","slug":"public-awareness-campaign-in-gurugram-under-seva-sankalp-abhiyan-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102643-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम में जन-जागरूकता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम में जन-जागरूकता की अलख
विज्ञापन
नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर विद्यार्थियों व आमजन को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। समाज के हर वर्ग को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी भावना से प्रेरित अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम के अलग-अलग वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर नागरिक केंद्रित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य न केवल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना है, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति नागरिकों को जागरूक कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
अभियान के तहत पोषण, नशा मुक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिले में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां हुईं। ये उच्चतर शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने आयोजित कीं। इनमें पोषण, एनीमिया जागरूकता, नशा मुक्ति और जनजागरूकता शामिल थी। विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ ने इनमें उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व नशे से दूर रहने का संदेश देना था। राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-52 में पोषण व एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम हुआ। राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ व रैली निकाली गई। राजकीय महाविद्यालय जटौली मंडी में नशे के दुष्प्रभावों पर भाषण हुए। राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14 गुरुग्राम में रंगोली गतिविधि से जागरूकता संदेश दिए गए। राजकीय पॉलीटेक्निक मानेसर में भी नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
भोड़ाकलां में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
गुरुग्राम। भोड़ाकलां गांव स्थित राजकीय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया की ओर से सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान के लिए स्क्रीनिंग करना और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। मंगलवार को शिविर में 54 लोगों की जांच की गई। इस दौरान एक्स-रे के माध्यम से टीबी 117 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आईटीआई में सेवा की कहानी कार्यक्रम का आयोजन
गुरुग्राम। मौजाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को सेवा की कहानी के माध्यम से सेवा के वास्तविक अर्थ को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं है, बल्कि अपने हुनर और कौशल से समाज व राष्ट्र की सेवा करना भी है। संवाद